{"_id":"60ff09c48ebc3e582e53f8dd","slug":"saman-somvar-barabanki-news-lko5886263113","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहरे के बावजूद महादेवा पहुंचा भक्तों का रेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहरे के बावजूद महादेवा पहुंचा भक्तों का रेला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। सावन के पहले सोमवार को श्री लोधेश्वर महादेवा समेत जिले के सभी शिवालयों मेें पूजन अर्चन संग जलाभिषेक की धूम रही। मंदिरों में कहीं भी कोविड से निपटने के इंतजाम नहीं दिखा। श्री लोधेश्वर महादेव की तीर्थनगरी महादेवा में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। शिवभक्तों ने बिल्वपत्र, फूल, जल, अक्षत अर्पण कर मंगल कामना की। शिवालयों में कहीं बाबा का श्रृंगार तो कहीं रुद्राभिषेक व दुग्धाभिषेक हुआ। हर-हर महादेव, बम भोले के जयकारों से वातावरण गुंजायमान हो उठा।
सावन के पहले सोमवार पर जलाभिषेक करने के लिए रामनगर स्थित श्री लोधेश्वर महादेवा मंदिर में रविवार देर रात से ही शिवभक्तों की भीड़ जुटने लगी थी और मध्यरात्रि से ही शिवभक्तों की लंबी लाइन लग गई। यहां मंदिर नहीं खोलने की घोषणा की गई थी, लेकिन प्रशासन ने रविवार रात 12 बजे ही मंदिर के कपाट खोल दिए। सबसे पहले मंदिर के पुजारी आदित्य नाथ व वीरेंद्र शास्त्री ने भगवान शिव की विधिवत पूजा अर्चना की।
इसके बाद शिव भक्तों ने बम भोले, हर हर महादेव के जयकारों के साथ जलाभिषेक शुरू किया। डीएम डॉ. आदर्श सिंह व एसपी यमुना प्रसाद ने भी मंदिर परिसर पहुंच कर सुरक्षा का जायजा लिया और पूजा अर्चना की। एएसपी अवधेश सिंह व एसडीएम सदर अभय पांडेय ने भी जलाभिषेक किया। मंदिर में कोविड से निपटने के कोई इंतजाम नहीं रहे।
विज्ञापन
भीड़ को नियंत्रित करने के लिए बैरियर भी लगाया गया। मंदिर पहुंचेे भक्तों ने गंगाजल, बिल्वपत्र, धतूरा, अक्षत, पुष्प से भोले बाबा का अभिषेक किया। चारों तरफ भोलेनाथ के जयकारों से माहौल शिवमय हो गया। मंदिर में एकत्र भीड़ को काबू करने के लिये पुलिस को भारी मशक्कत करनी पड़ी।
हाथों में जल, होठों पर बम-बम
सिरौलीगौसपुर क्षेत्र के कुंतेश्वर महादेव मंदिर में बम-बम जयकारों के बीच भक्तों ने जलाभिषेक किया। मरकामऊ पूर्णेश्वर मंदिर खजुरिहा, ओमकारेश्वर मंदिर, जंगलेश्वर मंदिर, बदोसरायं पारिजात धाम बरौलिया, मेलारायगंज, सैदनपुर, सहादतगंज, कटका बरदरी, मधवापुर राजापुर आदि शिवालयों में भक्तों ने पूजन अर्चन किया। वहीं महिलाओं ने व्रत रखकर मां पार्वती को चुनरी, कंठहार, चूड़ी सिंदूर आदि अर्पित कर आशीष मांगा।
शहर में नागेश्वरनाथ मंदिर, कैलाश आश्रम मंदिर, धनोखर मंदिर, पायनियर चौराहा स्थित शिवमंदिर, पंचमदास कुटी, सिद्धेश्वर महादेव मंदिर समेत कई शिवालयों में जलाभिषेक के लिये भक्तों की भीड़ लगी रही। सुबह रुद्राभिषेक के बाद शाम को कैलाश आश्रम मंदिर में भोलेबाबा के शिवलिंग का विशेष श्रृंगार किया गया। गोमती तट स्थित अवसानेश्वर मंदिर में सुबह से जलाभिषेक करने के लिए भक्तों का तांता लगा रहा। त्रिवेदीगंज के शिवनाम में शिवभक्तों ने जलाभिषेक करके शिव चालीसा का पाठ किया। सिद्वौर के सिद्वेश्वर मंदिर में भक्तों का तांता लगा रहा।