{"_id":"61d0a4c82f7bb010d14cf780","slug":"samadhan-diwas-barabanki-news-lko6115437122","type":"story","status":"publish","title_hn":"407 शिकायतों में महज 37 का हुआ निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
407 शिकायतों में महज 37 का हुआ निस्तारण
विज्ञापन
बाराबंकी। डीएम की अध्यक्षता में शनिवार को सदर तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान डीएम ने फरियादियों की समस्याओं को सुना और उनका तत्काल निराकरण कराए जाने के आदेश संबंधित विभागों के अधिकारियों को देते हुए कहा कि शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण ढंग से किया जाए। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दौरान जिले की सभी तहसीलों में 407 शिकायतें आईं इनमें से महज 37 का ही निस्तारण कराया जा सका।
नवाबगंज सदर तहसील में डीएम डॉ. आदर्श सिंह की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। यहां कुल 111 शिकायतें आई इनमें से महज सात प्रार्थना पत्रों का निस्तारण किया गया। वहीं फतेहपुर तहसील में 108 प्रार्थना-पत्र आए जिनमें 11 का मौके पर निस्तारण किया गया। हैदरगढ़ तहसील में कुछ देर के लिए सीडीओ एकता सिंह भी पहुंचीं। यहां कुल 67 मामले आए जिनमें 10 का निस्तारण करा दिया गया। मौके पर एसडीएम शालिनी प्रभाकर आदि मौजूद रहे।
इसी प्रकार सिरौलीगौसपुर तहसील में 30 मामले पहुंचे जिनमें दो का निस्तारण ही हो सका। जबकि रामनगर तहसील में 51 मामले पहुंचे और आधा दर्जन का मौके पर निस्तारण हो गया। वहीं रामसनेहीघाट तहसील में 40 मामले आए जिनमें महज एक का ही निस्तारण किया जा सका। इस मौके पर एसपी अनुराग वत्स, एसडीएम सदर सुमित यादव, डीएसओ राकेश कुमार तिवारी आदि मौजूद रहे। (संवाद)