{"_id":"64b990b429326262180fd435","slug":"salary-of-200-teachers-of-75-schools-withheld-barabanki-news-c-315-1-brp1006-836-2023-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: 75 विद्यालयों के 200 शिक्षकों का वेतन रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: 75 विद्यालयों के 200 शिक्षकों का वेतन रोका
Fri, 21 Jul 2023 01:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Fri, 21 Jul 2023 01:23 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। जिले के सरकारी स्कूलों में नौनिहालों की बेहद कम उपस्थिति को शासन ने संज्ञान में लिया है। मात्र 33 प्रतिशत उपस्थिति के साथ बाराबंकी जिला प्रदेश में 75वें स्थान पर सबसे नीचे है। इसे लेकर बीएसए ने बृहस्पतिवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए 75 विद्यालयों के 200 से अधिक शिक्षकों का वेतन रोक दिया है। इसे लेकर हड़कंप मचा है। अमर उजाला ने इसे लेकर 13 जुलाई को 300 स्कूल बने तालाब, हाजिरी आधी, पढ़ाई ख्वाब व 17 जुलाई को ही बच्चे छोड़ पढ़ाई, कर रहे धान की रोपाई शीर्षक से खबर छापी थी।
जिले के 2636 परिषदीय विद्यालयों में तीन लाख 18 हजार विद्यार्थी पंजीकृत हैं। तीन जुलाई से स्कूल खुल चुके हैं और बीते 15 दिनों में प्रदेश स्तर पर मिड-डे मील के आंकड़े से माध्यम से विद्यालय में बच्चों की उपस्थिति की रैंकिंग हुई तो बाराबंकी जिला अंतिम पायदान पर मिला है। इसे लेकर जिलाधिकारी ने बेसिक शिक्षा विभाग को कड़ी फटकार लगाई। इसके बाद हरकत में आए विभाग ने हर ब्लॉक के पांच-पांच ऐसे विद्यालय चयनित किए, जहां सबसे कम उपस्थिति रही है। जिले में 15 ब्लॉक हैं और हर ब्लॉक के पांच विद्यालयों के सभी शिक्षकों का वेतन बीएसए ने बृहस्पतिवार को रोक दिया। बीएसए ने बताया कि इसकी नियमित समीक्षा की जा रही है। शिक्षक अभिभावकों के घर पहुंचकर हाजिरी बढ़ाएं।
कार्रवाई के बाद बीएसए से मिले शिक्षक
वेतन रोकने की कार्रवाई को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रतिनिधि मंडल ने बृहस्पतिवार को ही जिलाध्यक्ष डॉ. राकेश सिंह के नेतृत्व में बीएसए संतोष देव पांडेय से मुलाकात कर पक्ष रखा। शिक्षकों ने कहा कि भारी वर्षा और धान की रोपाई के कारण विद्यालयों में छात्र की उपस्थिति कम हुई है। लेकिन इसी सप्ताह अभिभावकों, विद्यालय प्रबंध समिति के पदाधिकारियों के सहयोग से उपस्थिति बढ़ाई जाएगी। इस मौके पर मंत्री उमानाथ मिश्र, राजेश श्रीवास्तव, दिनेश मौर्य, श्याम किशोर बाजपेई आदि मौजूद रहे।