{"_id":"5862b2844f1c1b5115eeae89","slug":"sagar-institute-students-ruckus","type":"story","status":"publish","title_hn":"सागर इंस्टीट्यूट में छात्रों का हंगामा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सागर इंस्टीट्यूट में छात्रों का हंगामा
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
Updated Tue, 27 Dec 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सागर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में पॉलीटेक्निक के छात्रों ने मंगलवार को एडमिट कार्ड न मिलने पर हंगामा किया। छात्रों का कहना था कि जिन छात्रों की फीस नहीं जमा है उन्हें प्रवेश पत्र देने से मना कर दिया गया। इसके बाद छात्रों ने कॉलेज गेट पर ताला जड़ने का प्रयास भी किया।
छात्रों का कहना था कि कल से शुरू होने वाली परीक्षा का प्रवेश पत्र न मिलने से उनका साल खराब हो सकता है। वहीं कॉलेज प्रशासन के समझाने पर मामला शांत हो गया। इसके बाद देर शाम तक छात्रों को प्रवेश पत्र बांटे गए।
सागर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में पॉलीटेक्निक के मैकेनिकल व सिविल ट्रेड के छात्रों की परीक्षा बुधवार से होनी है। मंगलवार को दो बजे से एडमिट कार्ड बंटना शुरू हुए तो कुछ छात्रों ने प्रवेश पत्र न देने का आरोप लगाकर हंगामा करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
छात्रों का कहना था कि करीब 46 छात्रों की फीस जमा न होने से कॉलेज प्रशासन ने प्रवेश पत्र देने से मना कर दिया। इस पर साल खराब होता देख छात्रों ने कॉलेज प्रशासन से बात कर परीक्षा के दौरान ही फीस जमा करवा देने की बात कही।
इसके बाद भी कॉलेज प्रशासन नहीं माना। इससे आक्रोशित छात्रों ने गेट पर हंगामा करना शुरू कर दिया। मामले में द्वितीय वर्ष के एक छात्र ने शिकायत जिलाधिकारी अजय यादव से की। जिसके बाद कॉलेज प्रशासन ने सभी छात्रों को एडमिट कार्ड दिया।
वहीं इस मामले में कॉलेज प्रशासन का कहना है बोर्ड ऑफ टेक्निकल एजुकेशन ने सोमवार शाम को ही छात्रों का प्रवेश पत्र अपलोड किया है। मंगलवार को उनको डाउनलोड करना शुरू किया गया तो सर्वर की समस्या आ गई।
करीब 500 से ज्यादा छात्रों का प्रवेश पत्र होने के कारण इनके वितरण में समय लग रहा था। इससे नाराज छात्रों ने हंगामा किया था। समझाने पर छात्र मान गये और शाम तक सभी छात्रों को प्रवेश पत्र बांट दिया गया।