फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Ruckus at CHC for three hours after death of young man

Barabanki News: युवक की मौत के बाद सीएचसी पर तीन घंटे हंगामा

Sun, 01 Oct 2023 01:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sun, 01 Oct 2023 01:06 AM IST
विज्ञापन
Ruckus at CHC for three hours after death of young man
सूरतगंज (बाराबंकी)। मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र में एक युवक तालाब में डूब गया। ग्रामीणों की मदद से उसे तालाब से निकालकर सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पंचनामा भरने के दौरान युवक के मुंह से झाग निकला तो ग्रामीणों ने मृत न होने व डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए सीएचसी को घेर लिया। तीन घंटे तक हंगामा व प्रदर्शन चलता रहा। एसडीएम समेत कई अधिकारियों व चार थानों की पुलिस ने हालात संभाले।
विज्ञापन


मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के ईश्वरी सिंह मरौचा गांव के निवासी बृजेश कुमार का पुत्र श्रीकांत (20) शनिवार को दोपहर गांव से करीब चार सौ मीटर दूर अमृत सरोवर में नहाने गया था। गहरे पानी में श्रीकांत डूबने लगा और बचाव के लिए चिल्लाया। ग्रामीण जब तक पहुंचे, तब तक वह डूब चुका था। ग्रामीणों ने 20 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद उसे निकाला और परिजनों को साथ लेकर सीएचसी सूरतगंज पहुंचे। यहां डाॅ. फुरकान और अधीक्षक डाॅ. कुमार संजय पाण्डेय ने श्रीकांत को मृत घोषित कर दिया और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भरने के लिए श्रीकांत के शरीर को हिलाया तो उसके मुंह से झाग निकलने लगा। इसी दौरान एक झोलाछाप अवधराम ने श्रीकांत के शरीर में गर्मी होने की बात कह दी। देखते ही देखते परिजन व ग्रामीण आक्रोशित हो गए और डाॅक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए सीएचसी को घेर लिया। तमाम ग्रामीण पहुंचकर हंगामा करने लगे तो फतेहपुर, देवा व रामनगर थाने की पुलिस बुला ली गई। परिजन शांत नहीं हो रहे थे। मौके पर पहुंचे एसडीएम रामनगर अनुराग सिंह व फतेहपुर तहसीलदार नरसिंह नारायण ने परिजनों को शांत कराया। आश्वासन दिया कि तीन डॉक्टरों का पैनल पोस्टमार्टम करेगा। कोई गड़बड़ी मिली तो कार्रवाई होगी। एसएचओ विनोद कुमार यादव ने बताया कि शाम करीब पांच बजे प्रदर्शन समाप्त हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed