फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Rs 30 lakh value wine recovered from potato loaded truck

आलू लदे ट्रक से बरामद हुई तीस लाख की शराब

Sun, 12 Feb 2017 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Sun, 12 Feb 2017 11:49 PM IST
विज्ञापन
Rs 30 lakh value wine recovered from potato loaded truck
हैदरगढ़ कोतवाली पुलिस द्वारा पकड़ी गई अवैध शराब व गिरफ्तार ट्रक चालक। - फोटो : अमर उजाला
हैदरगढ़ पुलिस ने शनिवार की रात हाईवे पर चेकिंग के दौरान आलू लदे ट्रक से करीब 340 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की है। जिसकी कीमत करीब तीस लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। 
विज्ञापन


हैदरगढ़ कस्बे में औसानेश्वर मोड़ के निकट शुक्रवार की देर रात लखनऊ-वाराणसी राजमार्ग पर वाहनों की चेकिंग के दौरान पुलिस ने ट्रक से अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की है। लखनऊ की ओर से आ रही दस चक्का ट्रक को रोक कर कागज चेक करने पर नंबर प्लेट पर फ र्जी नंबर लिखा होने पर चालक को गिरफ्त में लेकर तलाशी ली गई। कोतवाल एसपी सिंह ने बताया कि ट्रक पर आलू की बोेरियों के नीचे शराब की पेटी छिपा कर रखी गई थी।
विज्ञापन


कुल 340 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब ट्रक में आलू की बोरियों के बीच लदी पाई गई। कोतवाल ने कहा हरियाणा के अंबाला से शराब बिहार के भागलपुर के लिए चोरी-छिपे ले जाई जा रही थी। अवैध शराब की कीमत तीस लाख रुपये बताई जा रही है। पुुलिस ने चालक हरियाणा जिला कुरुक्षेत्र के थाना पहेवा गांव संदौली रेहवा निवासी गुरुचरन महेसी पुत्र सरदार महेसी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी ने पुलिस को बताया है कि यह शराब नई दिल्ली के पीरागढ़ी निवासी राजकुमार की है। अब पुलिस टीम दिल्ली के व्यापारी पर भी शिकंजा कसने की तैयारी कर रही है। एसपी वैभव कृष्ण ने पुलिस टीम को इस सफलता के लिए पांच हजार का पुरस्कार दिया है। 
 
चुनाव में खपाने के लिए तो नहीं जा रही थी शराब
हरियाणा व दिल्ली से भेजी जा रही भारी मात्रा में अवैध शराब की खेप को विधानसभा चुनाव में तो नहीं खपाया जा रहा है। बीते माह 18 जनवरी को लखनऊ मार्ग पर डीसीएम में सब्जी के नीचे छिपा कर रखी दस लाख कीमत की दो सौ पेटी शराब पुलिस ने बरामद की थी। जिसमें ट्रक पूर्वांचल की ओर ही ले जाया जा रहा था।


सुबेहा में 29 जनवरी को साढ़े छह हजार लीटर स्प्रिट बरामद की थी, जिसमें करोड़ाें की देशी शराब बनाकर चुनाव में खपाने का दावा पुलिस ने किया था। इतनी बरामदगी से यह साफ है कि शराब विधानसभा चुनाव में खपाने के लिए आई है। हालांकि इस बारे में पुलिस अधिकारी जांच के बाद ही कुछ कहने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed