फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   rout diversion

रामनगर होते हुए बहराइच गोंडा को जाने वाला मार्ग रहेगा बंद

Sat, 23 Jul 2022 01:36 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 23 Jul 2022 01:36 AM IST
विज्ञापन
rout diversion
बाराबंकी। लोधेश्वर महादेवा में सावन के दूसरे सोमवार को उमड़ने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ को ध्यान में रखते हुए रविवार से लेकर सोमवार तक कई मार्गों के यातायात में परिवर्तन किया गया है। बाराबंकी से चौपला व रामनगर तिराहे से गोंडा-बहराइच जाने वाला मार्ग बंद रहेगा। इधर से निकलने वाले वाहनों को सफदरगंज, बदोसरायं होते हुए घाघरा घाट से भेजा जाएगा। यह बदलाव रविवार की रात 12 बजे से सोमवार की शाम छह बजे तक रहेगा।
विज्ञापन

एएसपी उत्तरी पूर्णेंदु ने बताया कि सफेदाबाद रेलवे क्रॉसिंग व असैनी अंडर पास के रास्ते देवा जाने वाले वाहनों का प्रवेश शहर की ओर प्रतिबंधित रहेगा। यह वाहन लखनऊ-अयोध्या हाईवे से होते हुए किसान पथ के रास्ते अपने गंतव्य को जाएंगे। हैदरगढ़ व पल्हरी अंडरपास के रास्ते शहर में प्रवेश करने वाले भारी वाहनों पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा।
विज्ञापन

वहीं पल्हरी ओवरब्रिज कट/चौपला की ओर से रामनगर होते हुए बहराइच-गोंडा को जाने वाले वाहनों को रोका जाएगा। इस दौरान जरवल रोड को जाने वाले वाहन चौपुला रसौली, सफदरगंज, बदोसरायं, मरकामऊ, चौकाघाट होते हुए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कस्बा कोठी से मंजीठा की ओर भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी। हैदरगढ़ से मंजीठा की ओर आने वाले भारी वाहन नई सड़क, रामसनेहीघाट होते हुए गंतव्य को जाएंगे। वहीं मेले में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। सुरक्षा को लेकर 16 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। मंदिर से लेकर मेला परिसर तक ड्रोन कैमरे से निगरानी की जाएगी।
एक एएसपी, चार सीओ, 22 इंस्पेक्टर, 130 सब इंस्पेक्टर, 500 आरक्षी, 35 ट्रैफिक पुलिसकर्मी, 11 एसओ, एक प्लाटून पीएसी, नौ मोबाइल टीम के अलावा होमगार्ड के सौ जवान लगाए गए हैं। अभरन सरोवर में मोटर वोट के साथ पीएसी के जवानों को तैनात किया गया है।
आधी-अधूरी तैयारियां से जूझेंगे श्रद्धालु
रामनगर स्थित लोधेश्वर महादेवा में इन दिनों सावन मेला चल रहा है। यहां पूरे माह दूरदराज के क्षेत्रों से कई लाख श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ के दर्शन कर जलाभिषेक करते हैं। आधी-अधूरी तैयारियों की वजह से श्रद्धालुओं को मुसीबत का सामना करना पड़ सकता है। रैन बसेरा में पीएसी के जवान ठहरे हैं।

उसके बगल में मेला बाग है, यहां पर प्रकाश की व्यवस्था नहीं कराई गई है। इसके साथ ही यहां लगे इंडिया मार्का हैंडपंप खराब पड़े हैं। वाटरप्रूफ टेंट भी नहीं लगवाया गया है। मामूली बारिश का यह हाल है कि गेट के सामने रोड पर पानी भरा है, जलनिकासी के इंतजाम नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed