फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Room inspectors will have a QR code on their identity cards.

Barabanki News: कक्ष निरीक्षकों के पहचान पत्र पर होगा क्यूआर कोड

Sat, 14 Feb 2026 01:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sat, 14 Feb 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
Room inspectors will have a QR code on their identity cards.
बाराबंकी। यूपी बोर्ड द्वारा संचालित हाई स्कूल व इंटर की 18 फरवरी से शुरू हो रही परीक्षाओं को नकलविहीन माहौल में संपन्न कराने की कवायद तेज हो गई है।
विज्ञापन

परीक्षा प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए इस बार कक्ष निरीक्षकों के पहचान पत्र पर क्यूआर कोड भी अंकित किया जाएगा। इससे न केवल फर्जीवाड़े की आशंका कम होगी, बल्कि अधिकृत निरीक्षकों की पहचान प्रक्रिया भी सुगम हो सकेगी।

डीआईओएस ओपी त्रिपाठी ने बताया कि क्यूआर कोड युक्त पहचान पत्र के जरिए कक्ष निरीक्षक की पूरी जानकारी एक ही स्कैन में उपलब्ध हो सकेगी। इससे यह सुनिश्चित किया जा सकेगा कि परीक्षा केंद्र पर ड्यूटी कर रहा व्यक्ति अधिकृत है या नहीं। फर्जी कक्ष निरीक्षकों की आशंका को खत्म करने के लिए यह व्यवस्था लागू की जा रही है। जिले के परीक्षा केंद्रों पर पहले से ही सीसीटीवी कैमरे, वॉयस रिकॉर्डिंग और उड़नदस्तों की निगरानी की व्यवस्था की जा चुकी। केंद्र व्यवस्थापकों और कक्ष निरीक्षकों को निर्देश दिए गए हैं कि वह बोर्ड द्वारा जारी सभी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करें। उन्होंने बताया कि कक्ष निरीक्षक परीक्षा प्रणाली की अहम कड़ी होते हैं, इसलिए उनकी पहचान को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। सभी निरीक्षकों को ड्यूटी के दौरान अपना पहचान पत्र अनिवार्य रूप से साथ रखने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed