{"_id":"65b2d68ec7bf65661001a104","slug":"robbery-accused-remained-on-remand-for-10-hours-barabanki-news-c-315-1-brp1006-111927-2024-01-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: 10 घंटे रिमांड पर रहा डकैती का आरोपी, 2.2 किलाे चांदी बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: 10 घंटे रिमांड पर रहा डकैती का आरोपी, 2.2 किलाे चांदी बरामद
Fri, 26 Jan 2024 03:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Fri, 26 Jan 2024 03:15 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। कुर्सी थाना क्षेत्र के कस्बा टिकैतगंज में हुई डकैती में शामिल आरोपी अफसार ने पुलिस को चकमा देकर अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया था। शुक्रवार को पुलिस ने न्यायालय के आदेश के बाद उसे 10 घंटे के कस्टडी रिमांड पर लेकर जांच की। उसकी निशानदेही पर जंगल में छिपाकर रखे गए दो किलो 200 ग्राम चांदी के जेवर बरामद किए। डकैती की घटना में शामिल रहे सभी 12 आरोपी जेल में हैं।
18 दिसंबर को कुर्सी के टिकैतगंज निवासी व्यापारी शिवकुमार के यहां डकैतों ने जेवरात व नगदी की लूट की थी। बहुचर्चित डकैती में पुलिस ने दो आरोपियों को मुठभेड़ में व शेष को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। डकैती में शामिल रहे लखनऊ के बीकेटी थाना क्षेत्र के भैंसामऊ गांव निवासी अफसार ने अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया था।
एसएचओ कुर्सी जगदीश प्रसाद शुक्ल ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर शुक्रवार सुबह करीब छह बजे अफसार को जेल से कस्टडी रिमांड पर लिया गया। पुलिस को लेकर वह कुर्सी क्षेत्र के ही पिलहटी जंगल में पहुंचा। जहां से उसने दो किलो 200 ग्राम चांदी के जेवर बरामद करवाए। शाम चार बजे उसे फिर से जेल में दाखिल कर दिया। इसी जंगल में पहले भी जेवर बरामद हुए थे।