फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   roadways bus slipped from road, 2 died and 24 injured

खाई में पलटी रोडवेज बस, दो की मौत, 24 घायल

Tue, 25 Jan 2022 12:48 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jan 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
roadways bus slipped from road, 2 died and 24 injured
रामनगर (बाराबंकी)। गोंडा से लखनऊ जा रही तेज रफ्तार रोडवेज बस सोमवार दोपहर ओवरटेक करने के चक्कर में असंतुलित होकर खाई में पलट गई। इस सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो मासूमों समेत 24 लोग घायल हो गए। घायलों में 14 लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। देर शाम तक सीएचसी से जिला अस्पताल तक चीख पुकार मची रही। सड़क हादसा रामनगर थाना क्षेत्र में गोंडा-बाराबंकी रोड पर लहड़रा गांव के मोड़ के पास हुआ। अधिकारियों के मुताबिक हादसे का सबब बनी सामने से आने वाली बस के चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

लखनऊ के कैसरबाग डिपो की बस सोमवार को गोंडा से 50 सवारियां लेकर लखनऊ जा रही थी। दोपहर करीब दो बजे जब बस लहड़रा मोड़ पर पहुंची तो सड़क पर चल रहे अन्य वाहनों को ओवरटेक करते हुए जैसे ही आगे बढ़ी सामने से अचानक एक और बस आ गई। इससे रोडवेज बस का चालक संतुलन खो बैठा और बस लहराते हुए बायीं ओर खाई में जा पलटी। हादसे के बाद बस में फंसे यात्रियों की चीखपुकार सुनकर सड़क पर जा रहे कई वाहन रुक गए।
विज्ञापन

सूचना पाकर कुछ ही देर में मौके पर रामनगर पुलिस पहुंच गई। आनन-फानन एम्बुलेंस बुलाकर बस में फंसे लोगों को ग्रामीणों की सहायता से बाहर निकालकर सीएचसी रामनगर भेजा जाने लगा, हादसे में 24 लोग घायल हुए थे। बाकी को खरोंच या बहुत मामूली चोटें थी। लेकिन रामनगर सीएचसी पहुंचे घायलों में से दो को मृत घोषित कर दिया गया। जिनकी पहचान नरेन्द्र कुमार (36) निवासी पिपराखुर्द थाना सदरपुर जिला सीतापुर व बृजेश कुमार त्रिपाठी (51) निवासी मोझनी, थाना बालापुर जिला बलरामपुर के रूप में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

घायलों में कुसुमा देवी (40), रवि गुप्ता (50), नीता (19), गिरीश कुमार (25) सभी निवासी लाल बोझनी गौरा जिला श्रावस्ती, प्रदीप दुबे (42) निवासी बालपुर, करनैलगंज जिला गोंडा, ज्योति रूहेला (26), ज्योति के पति रितेश (30) रुहेला निवासी कटराबाजार जिला गोंडा, रामप्रसाद (50) निवासी बटौरा जिला गोंडा, विनोद कुमार (60) निवासी पटेल नगर गोंडा, प्रीति (35), निवासी बादलपुर बेलसर जिला गोंडा, बिट्टू सिंह (35) व शुचि (36) निवासी बदौरा सीतापुुर, विजय कुमार (36) निवासी करनैलगंज जिला गोंडा तथा महावीर (35) निवासी महाराजगंज जिला गोंडा को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
आयुष (14), रामजस (42) निवासी तुलसीपुर जिला बलरामपुर, केडी सिंह (50) निवासी स्वराज कालोनी जिला बांदा, महेन्द्र सिंह 36 निवासी अकबरपुर खुर्द जिला बहराइच, राजकुमारी 60 निवासी अकबरपुर जिला अंबेडकरनगर, अमन गुप्ता (27) व उनकी पत्नी श्वेता (23) व बदौरा सीतापुर के निवासी सुरेश सिंह तथा उनकी पुत्री राशि (5) व पुत्र नान्हू (3) का इलाज सीएचसी रामनगर में हो रहा है।
रोडवेज बस के दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर से हड़कंप मच गया। देखते ही देखते रामनगर के अलावा बदोसरायं, फतेहपुर व मसौली थाने की पुलिस फोर्स पहुंच गई। बस पलट गई थी। अंदर लहूलुहान पड़े लोग तड़प रहे थे। ग्रामीण भी पुलिस की मदद में जुट गए। दो दर्जन यात्री चलने फिरने के लायक नहीं थे तो आधा दर्जन करीब बेहोश हो गए थे। मौके पर पहुंचे एडीएम राकेश सिंह, एएसपी पूर्णेन्दु सिंह, एसडीएम केडी शर्मा व सीओ योगेन्द्र सिंह ने क्रेन मंगाकर बस खाई से बाहर निकलवाई।

मामूली घायल भी हो गए बदहवास
बस के अंदर ठंड के बीच लोग उनींदे से सफर कर रहे थे। दोपहर के करीब दो बज चुके थे। अचानक बस दाहिनी ओर लहराई, कोई कुछ समझ पाता कि इससे पहले एकदम से बायीं ओर मुड़ी और फिर दो तीन तेज झटके लगे। किसी का सिर सीट में लड़ा तो कोई बस की छत से टकराया। कुछ देर के लिए बस में सफर कर रहे सभी यात्रियों के दिल और दिमाग पर मौत नाच उठी। लहड़रा गांव के पास हुए इस भीषण हादसे के बाद मामूली घायल हुए यात्रियों ने कुछ ऐसा ही बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed