फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Roadways bus collision killed the elderly

रोडवेज बस की टक्कर से बुजुर्ग की मौत

Sun, 22 May 2016 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Sun, 22 May 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
Roadways bus collision killed the elderly
शहर कोतवाली क्षेत्र के आलापुर गांव के पास हुए सड़क हादसे में रोडवेज की अनुबंधित बस की टक्कर से एक बुजुर्ग की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक बस लेकर मौके से भाग निकला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


सतरिख थानाक्षेत्र के हांसेमऊ गांव निवासी प्रेमचंद मौर्या(60) पुत्र हरिलाल रविवार की शाम आलापुर स्थित बाजार आए थे। यहां सड़क किनारे खड़े बुजुर्ग को लखनऊ की ओर जा रही एक तेज रफ्तार रोडवेज की अनुबंधित बस ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन


टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक बस समेत भाग निकला। मृतक के पुत्र सत्यप्रकाश ने अज्ञात बस व उसके चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की मांग पुलिस से की है। कोतवाल बीपी यादव का कहना है कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed