फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Roads made pond after heavy rain

झमाझम बारिश से सड़कें बनीं तालाब

Fri, 22 Jul 2016 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Fri, 22 Jul 2016 11:19 PM IST
विज्ञापन
Roads made pond after heavy rain
बारिश में भीगते लोग - फोटो : अमर उजाला
झमाझम बारिश में नगर पालिका परिषद व नगर पंचायतों के दावों की एक बार फिर से पोल खोल दी है। नालियों के चोक होेने से मार्ग व हाईवे नहरों में तब्दील हो गए। कई मोहल्लों में टापू जैसा नजारा रहा।
विज्ञापन


केडी सिंह बाबू स्टेडियम व पुलिस लाइन मैदान में करीब डेढ़ फिट तक पानी भर जाने से पूरा स्टेडियम व पुलिस लाइन मैदान तालाब में तब्दील हो गया। नालियों के चोक होने ने उनका गंदा पानी रास्तों में भर गया जिससे उधर से गुजरने वाले राहगीरों को खासी परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन


करीब 15 दिन पहले जब जबरदस्त बारिश से जल भराव हुआ था तो नगर पालिका का कहना था कि एक दो दिन में सब ठीक हो जाएगा। लेकिन शुक्रवार को हुई झमाझम बारिश के हुए जलभराव ने साबित कर दिया नगर पालिका ने कुछ नहीं किया। बृहस्पतिवार की रात से ही मौसम का मिजाज कुछ बदला रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आसमान में भूरे बादल रहे तो बीच-बीच में बादलों की बिजली की चमक दिखाई दे रही थी। शुक्रवार की सुबह भी आसमान में बादल रहे लेकिन करीब आठ बजे आसमान में घनघोर बादल घिर आए और झमाझम बारिश शुरू हो गई। करीब तीन घंटे तक हुई झमाझम बारिश हुई। इसके बाद भी रुक-रुक कर दोपहर दो बजे तक बारिश होती रही।

झमाझम बारिश से जनपद सराबोर रहा। साथ ही नगर पालिका परिषद व नगर पंचायतों के साफ-सफाई के दावाें की पोल खोल दी है। शहर से लेकर गांव तक पानी ही पानी भरा रहा। जिससे आम आदमी व राहगीरों को खासी परेशानी उठानी पड़ी। कृषि विभाग के आंकड़ों के अनुसार जनपद में 80.6 मिमी बारिश दर्ज की गई। 

नालियां चोक, रास्तों में भरा गंदा पानी
झमाझम हुई बारिश के बाद नालियों के चोक होने से उसका गंदा पानी रास्तों पर भर गया। रास्ते नहरों में तब्दील हो गए। कई जगहों पर एक-एक फिट पानी भरा रहा। दुर्गापुरी, पीरबटावन, सट्टीबाजार, दीनदयाल नगर, जिला अस्पताल परिसर समेत कई जगहों पर रास्ते पर पानी भरा रहा। बाराबंकी-फैजाबाद हाइवे पर भी करीब डेढ़ फिट तक पानी भरा रहा। जगह-जगह जलभराव होने से स्थानीय लोगों व आम आदमी को काफी परेशानी उठानी पड़ी। 

केडी सिंह बाबू स्टेडियम व पुलिस लाइन मैदान तालाब में तब्दील 
झमाझम बारिश से पुलिस लाइंस  मैदान व केडी सिंह बाबू स्टेडियम में करीब डेढ़ से दो फिट पानी भर गया। तालाबों में तब्दील हुए स्टेडियम व पुलिस मैदान में बच्चों ने खूब मस्ती की। कुछ खिलाड़ियों में पानी में ही फुटबाल खेल कर बारिश का आनंद लिया। 

कई मोहल्लों में हुआ जलभराव
शुक्रवार की सुबह हुई तेज बारिश में कई मोहल्लों में जलनिकासी की अच्छी व्यवस्था नहीं होने से वहां जलभराव हो गया। लखपेड़ाबाग, जीत नगर, विजय नगर, दीनदयाल नगर,  बाल विहार कॉलोनी, मुनेश्वर विहार कॉलोनी सहित कई मोहल्ला टापू में तब्दील रहे। 


नगर पालिका की तैयारियों में कोई कमी नहीं है। जो निचले इलाके हैं सिर्फ वहीं पर जलभराव हुआ है। नाले नालियों की नियमित साफ-सफाई कराई जाती है। जहां कही से भी शिकायत मिलेगी उसे तत्काल ठीक कराया जाएगा। -एसके सिंह, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed