फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   road

एसडीएम पहुंची गांव, रास्ते से हटाए गए पिलर

Sun, 09 Jan 2022 01:03 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jan 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
road
सिद्वौर (बाराबंकी)। सार्वजनिक मार्ग पर बनाए गए पिलर शनिवार को राजस्व व पुलिस टीम ने उखड़वा दिए। टीम ने दोबारा सार्वजनिक रास्ते को अवरुद्ध करने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी।
विज्ञापन

हैदरगढ़ तहसील व कोठी थाना क्षेत्र के पूरे बस्ती पुरवा मजरे नकटा सेहरिया गांव निवासी शिवेंद्र प्रताप सिंह व दिलीप कुमार उर्फ मुन्ना यादव के खेत के बीच में निकले करीब 80 मीटर लंबे सार्वजनिक मार्ग को लेकर विवाद चला आ रहा था। इस मामले ने तब तूल पकड़ा जब मुन्ना ने मकान निर्माण के लिए उक्त रास्ते के मध्य तीन पिलर बनवा दिए।
विज्ञापन

शिकायत पर 29 दिसंबर को एसडीएम हैदरगढ़ शालिनी प्रभाकर व प्रभारी निरीक्षक कोठी संजीत कुमार सोनकर ने मौके का जायजा लेकर सात दिनों में पिलर हटाने के निर्देश दिए थे। लेकिन पिलर नहीं हटाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को थाना समाधान दिवस से सीधा गांव पहुंची एसडीएम हैदरगढ़ ने जेसीबी से तीनों पिलर हटवा दिए। हालांकि मुन्ना का आरोप है कि बिना नोटिस के कार्रवाई की गई है। उसके पास न्यायालय का स्थगन आदेश भी है। एसडीएम हैदरगढ़ शालिनी प्रभाकर ने बताया कि धारा 133 के तहत कार्रवाई की गई है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed