{"_id":"619d3d12f5cd4d0edd008579","slug":"road-barabanki-news-lko6058048175","type":"story","status":"publish","title_hn":"कागजों पर गड्ढामुक्त हो गईं 1204 किलोमीटर सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कागजों पर गड्ढामुक्त हो गईं 1204 किलोमीटर सड़क
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। गांव से लेकर शहर तक की 1204.39 किलोमीटर की खस्ताहाल सड़क गड्ढामुक्त कर दी गई हैं। गड्ढामुक्त अभियान के तहत लोक निर्माण विभाग का यह दावा भले ही धरातल पर न दिख रहा हो लेकिन कागजों पर जरूर दिख रहा है।
बढ़ी समय सीमा के अंदर शत-प्रतिशत लक्ष्य के अनुसार सड़कों को गड्ढामुक्त करने का दावा किया जा रहा है। जिले की 1391 किलोमीटर सड़क को गड्ढामुक्त करने का लक्ष्य लोक निर्माण विभाग ने रखा है।
गड्ढामुक्त अभियान के तहत लोक निर्माण विभाग द्वारा गांव और शहर की जर्जर सड़कों का नवीनीकरण, कच्चे और पक्के पैच भरने आदि का कार्य किया जा रहा है। लोक निर्माण विभाग खंड एक, तीन और प्रांतीय खंड द्वारा अपने-अपने कार्य क्षेत्र की कुल 1391 किलोमीटर सड़क को गड्ढामुक्त करने का लक्ष्य निर्धारित किया था।
विज्ञापन
प्रदेश सरकार ने भी लक्ष्य को पूरा करने के लिए 30 नवंबर तक का समय बढ़ाया है। विभाग द्वारा अब तक 1204.39 किलोमीटर सड़क को गड्ढामुक्त करने का कागजी दावा किया गया है। जिसका कार्य प्रतिशत 74.6 है। वहीं 280 किलोमीटर नवीनीकरण और 47 किमी. सड़क निर्माण का भी दावा किया गया है।
अब अगर जिले की किसी भी सड़क पर नजर दौड़ाई जाए तो शायद ही ऐसी कोई सड़क हो जो चलने लायक दिख रही हो। हालांकि विभागीय अधिकारी से लेकर मंत्री तक यह जरूर कहते हैं कि यह तो अनवरत प्रक्रिया है। गड्ढे होते रहते हैं और भरते रहते हैं।
गड्ढामुुक्त अभियान के तहत कार्य कराया जा रहा है। लगभग 1200 किलोमीटर सड़क का गड्ढामुक्त किया गया है। जहां कहीं भी गड्ढे हैं उसे भी सही करा दिया जाएगा।
-आरके राम, अधिशाषी अभियंता, प्रांतीय खंड, लोक निर्माण विभाग