{"_id":"56f4336a4f1c1b5b3df14d24","slug":"road-and-train-accidents-claimed-the-lives-of-three","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क व ट्रेन हादसों में तीन की जान गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क व ट्रेन हादसों में तीन की जान गई
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
Updated Fri, 25 Mar 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी-हैदरगढ़ मार्ग पर मार्ग दुर्घटना में क्षतिग्रस्त कार व दोपहिया वाहन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होली के हुड़दंग ने जनपद में तीन लोगों की जान ले ली। जिले के फतेहपुर व कुर्सी थानाक्षेत्र में हुए सड़क हादसों मेें दो युवकों की मौत हो गई। वहीं सतरिख क्षेत्र में एक युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। पुलिस ने सभी मृतकोें के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं होली पर हुड़दंग करने के दौरान करीब 50 लोग चोटिल हुए। सभी का इलाज जिला अस्पताल में हुआ।
पहला हादसा फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र में सिहाली गांव के पास हुआ। यहां पर सबितापुर गांव के रहने वाले अवधेश(35) मंगलवार की देर रात बाइक से जा रहे थे तभी एक कार की टक्कर से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। दूसरा हादसा कुर्सी थानाक्षेत्र में हुआ। यहां पर बुधवार को बाइक से जा रहे टिकैतगंज गांव निवासी चेतराम(35) पुत्र मेवालाल को लखनऊ मार्ग पर किसी वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल चेतराम को जिला अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरोें ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
तीसरा हादसा सतरिख थानाक्षेत्र मेें हुआ यहां पर परेठिया गांव के रहने वाले मिश्रीलाल(30) पुत्र खुशीराम बुधवार की दोपहर गांव के पास रेलवे लाइन पार कर रहे थे तभी ट्रेन की चपेट में आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने तीनों के शव का पोस्टमार्टम करवाया है।
विज्ञापन
वहीं कोठी थाना क्षेत्र के पूरेलम्बौवा मजरे कोठी निवासी तेजकुमार रावत के पुत्र पुनीत (18) रवि (13) गुरुवार सुबह करीब दस बजे घर से कस्बा कोठी के लिए बाइक से निकले थे तभी बाराबंकी हैदरगढ़ मार्ग पर पूरेलम्बौवा मोड़ के पास बाराबंकी की तरफ जा रही कार ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी जिससे दोनों गम्भीर रूप से घायल हो गये। टक्कर के बाद कार अनियंत्रित होकर मार्ग के किनारे स्थित गड्ढे में चली गयी।
घायलों को लेकर परिवारीजन सीएचसी कोठी गये जहां हालत गम्भीर होने पर दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया । कार चालक जिला सुल्तानपुर निवासी राहुल सिंह अपने परिवारी जनों को लेकर बाराबंकी जा रहा था हादसे के बाद कोठी पुलिस ने कार सहित उसे हिरासत में ले लिया है। इसके अलावा बुधवार को जिला अस्पताल में करीब 50 लोग चोटिल हालत में पहुुंचे। हालांकि यहां आने वाला कोई भी व्यक्ति गंभीर नहीं था सभी मामूली चोट होने के चलते इलाज कराने के बाद घर लौट गए।