फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   road accident

डिवाइडर से टकराई स्कूटी एक की मौत, एक गंभीर

Sat, 27 Aug 2022 12:54 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Aug 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
road accident
हैदरगढ़ (बाराबंकी)। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर सरांय चौबे गांव के पास एक स्कूटी डिवाइडर से टकरा गई। इस हादसे में स्कूटी पर सवार बिहार राज्य निवासी दो युवक गंभीर रुप से घायल हो गए। यूपीडा कर्मियों ने आननफानन दोनों को एंबुलेंस से सीएचसी पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने एक को मृत घोषित किया जबकि साथी को गंभीर अवस्था में केजीएमयू के ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है।
विज्ञापन

बिहार के जिला सिवान निवासी सर्वेश ठाकुर (18) पुत्र संजय ठाकुर व सहरका पशुपचिया श्रास्त्रीनगर पटना के निशांत सिंह के साथ शुक्रवार को स्कूटी से लखनऊ जा रहे थे। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर कोतवाली के सरांय चौबे गांव के पास स्कूटी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। यूपीडा गश्ती दल के वाहन व 108 एंबुलेंस से दोनों को सीएचसी हैदरगढ़ पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने सर्वेश को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

वहीं निशांत को गंभीर अवस्था में लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है। स्कूटी चला रहा युवक हेलमेट लगाए था। अस्पताल की सूचना पर कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतक के परिवारीजनों के परिचित कस्बा हैदरगढ़ के हरीश मिश्रा ने सीएचसी पहुंचकर हादसे की पूरी जानकारी परिवारीजनों को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद परिवारीजन बिहार से हैदरगढ़ के लिए चल दिए हैं। इनके मुताबिक मृतक के पिता पटना में शिक्षक हैं। पिता ने बताया कि घर से नीट की कोचिंग ज्वाइन करने की बात कहकर बृहस्पतिवार को निकले थे। कोतवाल अजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि हादसे की जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed