फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   road accident

सड़क हादसे में महिला ने दो पैर गवाएं

Tue, 03 May 2022 12:57 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 03 May 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
road accident
सिरौलीगौसपुर (बाराबंकी)। ननद के शादी के जेवर खरीदने गई भाभी ने सड़क दुर्घटना में अपने दोनों पैर गवां दिये। परिवारीजनों को सूचना मिलते ही बरात आने की खुशियां पलक झपकते ही अफरातफरी के माहौल में बदल गई। मामला कोतवाली बदोसरायं क्षेत्र के किंतूर गांव का है।
विज्ञापन

यहां के हरिनाथ की पुत्री लक्ष्मी देवी की शाम को बरात आनी थी। मेहमान जमा थे। तैयारियां जोरशोर से चल रही थीं। बेटी की भाभी सीता देवी अपने देवर शिवराम, सास किरन के साथ सोमवार की दोपहर बाइक पर सवार होकर कस्बा बदोसरायं ननद के लिए ज्वैलरी लेने गई थी। वहां से वापस घर आ रही थीं। तभी विपणन केंद्र बदोसरायं के पास पीछे से आ रहे बालू लदे ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन

जिसकी जद में आने से सीता के दोनों पैर ट्रक के टायर के नीचे दबकर बुरी तरह से कुचल गए। वहीं बाइक पर सवार देवर व सास आंशिक रुप से घायल हो गए। सड़क किनारे तड़पते पीड़ितों को ग्रामीणों ने ऑटो रिक्शा से बैठाकर सीएचसी सिरौलीगौसपुर भेजा। वहां से गंभीर स्थिति में दोनों पैर गवां चुकी महिला को डॉक्टरों ने ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया है। थानाध्यक्ष अमित मिश्रा ने बताया कि ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खंभे से टकराई कार, दो घायल
त्रिवेदीगंज। लोनीकटरा थाना क्षेत्र सोनिकपुर गांव के प्रिंस सिंह गांव के दयाराम मौर्या के साथ सोमवार को त्रिवेदीगंज जा रहे थे। गांव के पास संपर्क मार्ग के किनारे कार अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गई। इस हादसे में दोनों को चोटें आई हैं। ग्रामीणों के सहयोग से दोनों को सीएचसी पहुंचाया गया। वहां से प्रिंस को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। संवाद
ट्रक की टक्कर से दो जख्मी
रामसनेहीघाट। रामसनेहीघाट क्षेत्र के अंतर्गत कल्याणी नदी के पुल के पास रात लगभग दो बजे दो ट्रकों की आपस में भिड़ंत हो गई। इसमें हरिओम निवासी रुरिया थाना कपूरपुर जिला मैनपुरी और रविंद्र निवासी बांसा शरीफ थाना मसौली जिला बाराबंकी जख्मी हो गए। दोनों को सीएचसी लाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहाँ पर दोनों का इलाज चल रहा है। संवाद
ट्रेन से गिरकर युवक घायल
महादेवा। बुढ़वल रेलवे स्टेशन के नजदीक रविवार रात एक युवक ट्रेन से गिरकर घायल हो गया। सूचना पर आरपीएफ जवानों ने उसे सीएचसी रामनगर में भर्ती कराया। हालांकि युवक की हालत नाजुक होने पर उसे ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। आरपीएफ के मुताबिक बिहार के भागलपुर निवासी कुंदन दिल्ली में एक दूध डेयरी पर नौकरी करता था।

वह रविवार रात दिल्ली से बिहार जा रहा था। इस बीच बुढ़वल स्टेशन के पास अचानक वह ट्रेन से नीचे गिर गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आरपीएफ इंस्पेक्टर आलोक कुमार ने बताया कि अवध आसाम एक्सप्रेस से एक युवक गिरकर बुरी तरह घायल हो गया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed