{"_id":"62168f45a4cbc176c9451fc9","slug":"road-accident-barabanki-news-lko619144628","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में किशोर की मौत, पिता-पुत्र घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में किशोर की मौत, पिता-पुत्र घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
त्रिवेदीगंज (बाराबंकी)। लोनीकटरा थाना क्षेत्र के लखनऊ-सुल्तानपुर हाईवे पर मंगलपुर चौराहे पर अलग-अलग दो हादसे हुए। जिसमें बाइक सवार किशोर की मौत हो गई। वहीं गंभीर रूप से घायल पिता-पुत्र को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया।
लोनीकटरा थाना क्षेत्र में बुधवार को पहला हादसा हाईवे पर स्थित मंगलपुर चौराहे पर हुआ। गांव के निवासी गफ्फार अहमद का बेटा अरबाज (15) बाइक से हाईवे पार कर रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार परिवहन निगम की बस ने टक्कर मार दी। इसमें वह गिरकर घायल हो गया। उसको स्थानीय लोगों ने सीएचसी पहुंचाया। जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। अरबाज कक्षा छह का छात्र था।
वहीं दूसरा हादसा भी मंगलपुर चौराहे पर हुआ। क्षेत्र के सादुल्लापुर गांव निवासी रामकिशुन अपने पुत्र शिवराम के साथ लखनऊ-सुल्तानपुर हाईवे जा रहा था। सड़क पार करते समय तेज रफ्तार बाइक सवार ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन
घायल पिता-पुत्र को सीएचसी पहुंचाया गया। जहां हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। प्रभारी निरीक्षक विश्वनाथ प्रसाद यादव ने बताया कि हादसे में एक किशोर की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। (संवाद)