फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   road accident

ईंट लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे आए मजदूर की मौत

Sun, 20 Feb 2022 01:14 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Feb 2022 01:14 AM IST
विज्ञापन
road accident
रामनगर (बाराबंकी)। भट्ठे से ट्रॉली पर ईंट लादकर उतारने जा रहा मजदूर चालक के ब्रेक मारते ही नीचे गिर गया। जिसके ऊपर ट्रैक्टर का पहिया चढ़ने से उसकी दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर- ट्राली छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने केस दर्ज कर ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लिया। उसके बाद मजदूर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

यह हादसा रामनगर थाना क्षेत्र के रानीबाजार-ददौरा मार्ग पर हुआ। थाना क्षेत्र के ददौरा गांव निवासी राहुल तिवारी (20) शनिवार सुबह 8 बजे गांव के पास पंजाब भट्ठा से ट्रॉली पर ईंट लादकर उसे त्रिलोकपुर में उतारने जा रहा था। राहुल ट्रैक्टर पर पीछे की ओर बैठा था। इसी दौरान कुछ दूर पर रामसमुझ के खेत के पास पहुंचा ही था कि अचानक ट्रैक्टर चालक अनूप ने ब्रेक मार दी।
विज्ञापन

जिससे ट्रैक्टर पर पीछे बैठा राहुल ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे आ गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। अचानक हुए इस हादसे से अफरातफरी मच गई। चालक ट्रैक्टर छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना पाते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं घटना की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया। पुलिस ने भाई दिलीप की तहरीर पर केस दर्ज कर किया। प्रभारी निरीक्षक विनोद बाबू मिश्र ने बताया कि चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली छोड़कर भाग गया है। जिसे कब्जे में लेकर मजदूर के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed