{"_id":"61b105b849e56d492a6c0262","slug":"road-accident-barabanki-news-lko6080719199","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेकाबू टैंकर ने बुजुर्ग को रौंदा, सांसें थमीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेकाबू टैंकर ने बुजुर्ग को रौंदा, सांसें थमीं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेलहरा (बाराबंकी)। चौराहे से वापस घर जा रहे एक बुजुर्ग को टैंकर ने रौंद दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने पेट्रोल पंप को घेर लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराया और टैंकर को थाने ले आई।
हादसा मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के छेदा मार्ग पर बुधवार की शाम हुआ। थाना क्षेत्र के विशुनपुर निवासी रामनारायण शाम को बेलहरा चौराहे से वापस घर जा रहा था। इसी दौरान छेदा स्थित पेट्रोल पंप पर तेल लेकर जा रहे एक टैंकर ने बेलहरा-छेदा मार्ग पर गौरा सैलख गांव के पास रामनारायण को रौंद दिया। ग्रामीणों की सूचना पर एंबुलेंस व पुलिस मौके पर पहुंची और घायल रामनारायण को सीएचसी फतेहपुर पहुंचाया।
यहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया। जहां रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। इसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने छेदा स्थित पेट्रोल पंप को घेर लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस टैंकर को थाने ले आई। इसके बाद मामला शांत हुआ। इस संबंध में प्रभारी थानाध्यक्ष नीतेश श्रीवास्तव ने बताया कि हादसे में बुजुर्ग की मौत हो गई। इसको लेकर आक्रोशित ग्रामीण थे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज केस दर्ज कर लिया गया है।