फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   road accident

एक परिवार के तीन ने गवांई जान तो किसी ने खो दिया पत्नी व बेटी

Fri, 08 Oct 2021 12:33 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 08 Oct 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
road accident
बाराबंकी। देवा इलाके में हुए बस हादसे ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है। इस हादसे में किसी ने अपनी बेटी व पत्नी खो दिया तो एक ही परिवार के तीन लोगों की जान चली गई। ऐसे में इन सभी के परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई है। बस सवार लोगों का हाल जानने के लिए उनके परिजनों के फोन भी अफसरों के पास लगातार घनघनाते रहे।
विज्ञापन

इस हादसे का शिकार हुए सलाउद्दीन, अनीसुर्रहमान व कादिर तीनों एक ही गांव उपथी उद्दीपट्टी थाना जरवलरोड जिला बहराइच के निवासी है। इनमें मृतक कादिर के भाई सुभान अली ने बताया कि वह दिल्ली में मजदूरी करने के लिए गए थे। वापस लौटने से पहले परिजनों से फोन पर बात की थी लेकिन सुबह के समय उनकी हादसे में मौत की सूचना मिली।
विज्ञापन

इनकी पत्नी, तीन बेटियां व दो बेटों का रो-रो कर बुरा हाल है। वहीं इनके साथ रहे सलाउद्दीन व अनीसुर्रहमान की भी मौत हो गई है। यह तीनों एक ही परिवार के हैं और रिश्ते में चाचा व भतीजे और भाई लगते हैं। इसके अलावा कोचा बहराइच के रहने वाले मृतक विनोद के पिता रामस्वरूप भी हादसे की सूचना पर बदहवास हालत में मर्च्युरी पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वह भी रो-रो कर कह रहे थे कि बेटा मजदूरी करके लौट रहा था। अब उसके बच्चों और पत्नी की देखरेख कैसे होगी। इसके अलावा ग्राम पहाड़ापुर थाना फखरपुर बहराइच की निवासी सायबा बेगम व उनकी दो साल की बेटी जारा की भी इस हादसे में मौत हो गई।

वह अपनी बेटी के साथ घर जा रही थी जबकि उनके पति दिल्ली में रहकर नौकरी करते है। पत्नी व बेटी की मौत की सूचना पर पति मेराज अहमद का रो-रो कर हाल बेहाल था। इसी तरह ग्राम जयसिंहपुर थाना केसरगंज बहराइच के रहने वाले अजय कुमार व राजू ने भी हादसे में जान गवां दी। यह दोनों भी दिल्ली में काम करने के बाद घर जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed