{"_id":"605a38f48ebc3ec4be1be102","slug":"road-accident-barabanki-news-lko5710722146","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में महिला की मौत, युवक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में महिला की मौत, युवक घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घुंघटेर (बाराबंकी)। सड़क हादसे में घायल एक महिला की मौत हो गई है। जबकि इसी हादसे में एक युवक घायल हुआ है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
घुंघटेर थाना क्षेत्र के पिपरिहा गांव निवासी अनीता (32) पत्नी अर्जुन सोमवार शाम लखनऊ स्थित अस्पताल में दवा लेने गई थी। रात को लौटते समय देर होने के कारण कुम्हरावां निवासी युवक महेंद्र अपनी बाइक से महिला को छोड़ने उसके गांव पिपरिहा आ रहा था।
तभी बाबागंज मार्ग पर ग्राम गोधना के निकट सामने से आए एक तेज रफ्तार डंपर की रगड़ लगने से युवक का बाइक से नियंत्रण हट गया। बाइक सवार दोनों लोग सड़क के नीचे खाई में जा गिरे। हादसे में बाइक सवार दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को सीएचसी घुंघटेर में भर्ती कराया। जहां पर चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। वहीं युवक की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे लखनऊ रेफर कर दिया। प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।