फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   RK Tripathi, Regional Manager Transport Corporation said that

Barabanki News: स्टेशन पर सन्नाटा, सड़कों पर इंतजार, 10 हजार यात्री बेहाल

Tue, 18 Feb 2025 11:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Tue, 18 Feb 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
RK Tripathi, Regional Manager Transport Corporation said that
बाराबंकी। शहर के निकट दोनों नेशनल हाईवे के समीप ही अंतर जनपदीय बस स्टेशन बना हैं। यहां से रोजाना 35 हजार यात्री सफर कर सकते हैं। लेकिन एक दुक्का बस ही स्टेशन पर आ गई तो ठीक नहीं तो जिम्मेदारों की लापरवाही से बीते पांच साल से यहां पर सन्नाटा पसरा है। सोमवार दोपहर करीब 12 बजे इसी सन्नाटे के बीच रोडवेज विभाग के कुछ कर्मचारी काम करते मिले।
विज्ञापन

बस स्टेशन से एक किमी से भी कम की दूरी पर लखनऊ-अयोध्या नेशनल हाईवे का चौपुला तिराहा है। यहां बसों के इंतजार में हाईवे किनारे खड़े यात्री दिन भर देखे जा सकते हैं। सोमवार को भी यहां गंतव्य तक जाने के लिए बसों को पकड़ने वाले यात्रियों की कतार लगी थी। सफेदाबाद से लेकर चौकुला तक कई स्थानों पर यात्री बसों को रोक कर बैठाने की मिन्नते करते दिखते है। जिले में हर दिन करीब 10 हजार यात्री हाईवे या सड़क के किनारे बसों का इंतजार करते दिखते हैं। बसों के इंतजार में यह हालात बाराबंकी से रामसनेहीघाट तक है। क्योंकि रामसनेहीघाट में बस स्टेशन का निर्माण अभी चल ही रहा है।
विज्ञापन


बाराबंकी शहर से दो हाईवे गुजरे है। इसमें से एक लखनऊ से अयोध्या की ओर तो दूसरा बाराबंकी से बहराइच की ओर जाता है। सामान्य रूप से इन दोनों हाईवे पर प्रदेश के विभिन्न डिपो की 300 से अधिक बसें रोजाना गुजरती है। यह बसें दोनों में से किसी भी बस स्टेशन पर नहीं आती और हाईवे से ही फुर्र हो जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर में देवा रोड पर दशकों से अनुबंधित बसों वाला स्टेशन संचालित हो रहा है। यहां 100 से अधिक अनुबंधित बसें विभिन्न 29 रूटों पर दिन भर में 35 हजार सवारी ले जाती है। लेकिन यह रूट जिले के अंदर या लखनऊ तक है।

आरके त्रिपाठी, क्षेत्रीय प्रबंधक परिवहन निगम ने बताया कि बाराबंकी में बस स्टेशन का वर्कशाप पूरा कराया जाएगा। बस स्टेशन के आसपास तेजी से आबादी बढ़ रही है। आने वाले दिनों में बसों का ठहराव सुनिश्चित कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed