फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Reth river's water became black, due to pollution

प्रदूषण के कारण काला हो गया रेठ नदी का पानी

Sun, 04 Jun 2017 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Sun, 04 Jun 2017 11:25 PM IST
विज्ञापन
Reth river's water became black, due to pollution
गंदगी से पटी पड़ी रेठ नदी - फोटो : अमर उजाला
कुर्सी थाना क्षेत्र में ग्राम मीरनगर बनौगा के पास एक स्लाटर हाउस से मवेशियों का खून व अवशेष रेठ नदी में बहाया जा रहा है। नदी को कई अन्य जगह पर गंदा किया जा रहा है। इससे नदी में मछलियां मर गई हैं।
विज्ञापन


इन सबके बावजूद प्रशासन द्वारा रेठ नदी के प्रदूषण नियंत्रण के लिए कोई ठोस पहल नहीं की जा रही है। हद तो तब हो गई जब बीते छह अप्रैल को नदी के पानी का सैंपल लिया गया और उसकी जांच रिपोर्ट में पानी को स्वच्छ बता दिया है। वहीं नदी के आसपास के रहने वाले लोगों के घरों के नलों से भी दूषित पानी निकलने पर पेयजल की समस्या खड़ी हो गई है।
विज्ञापन


जिल में घाघरा, कल्याणी, रेठ तीन नदियां हैं। जिसमें रेठ नदी सबसे ज्यादा प्रदूषित है। हाल ही में जिले की एक संस्था द्वारा गोमती और उसकी सहायक नदियों को स्वच्छ बनाने के लिए यात्रा निकाली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद भी रेठ नदी को स्वच्छ बनाने के लिए कोई ठोस पहल नहीं हो सकी। अमरून फैक्ट्री में कटने वाले मवेशियों का खून व उनका अवशेष मीर नगरबनौगा के पास रेठ नदी में बहाया जा रहा है। जिससे यहां का पानी काला हो गया है।

इससे नदी में मछलियां मर गईं हैं। मवेशी तक नदी का पानी नहीं पीते। नदी में फैक्ट्री द्वारा छोड़ी जा रही गंदगी के चलते उठने वाली दुर्गंध से आस-पास के ग्रामीणों का जीना मुहाल है। ग्राम उमरा के पास सोना गोल्ड फैक्ट्री मुर्गी दाना बनाती है, इसका गंदा पानी भी नदी में छोड़ा जा रहा है।                    
                       
जमुरिया में भी गिरता था पालिका बूचड़खाने का पानी                                           
शहर के बीच निकला जमुरिया नाला (जुबली रीवर) में शहर के गंदे पानी के अलावा नगर पालिका क्षेत्र के पीरबटावन स्थित बूचड़ खाने में कटने वाले मवेशियों का खून व अवशेष बहाए जाते थे। जून 2005 में पर्यावरण प्रदूषण टीम ने पानी का नमूना लिया था, जिसमें पानी दूषित मिला था। टीम ने जिलाधिकारी को पत्र लिख बूचड़ खाने को आबादी से दूर किए जाने को कहा था। जमुरिया का दूषित पानी आगे जाकर रेठ नदी को भी दूषित कर रही है।                                            

                           
रेठ नदी का पानी दूषित तो है ही, प्रदूषण स्तर की जांच के लिए हाल ही में पानी का नमूना भरा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। जब तक जिला प्रशासन का सहयोग नहीं मिलेगा, नदी को प्रदूषण मुक्त नहीं किया जा सकता है। -चंद्रेश कुमार सिंह, प्रदूषण नियंत्रण प्रकोष्ठ जिला समन्वयक           
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed