फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Results announced today, city government will be formed

Barabanki News: परिणामों की घोषणा आज, बनेगी शहर की सरकार

Sat, 13 May 2023 01:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sat, 13 May 2023 01:42 AM IST
विज्ञापन
Results announced today, city government will be formed
बाराबंकी। मतगणना परिणामों की घोषणा के साथ ही शनिवार 13 मई को एक नगर पालिका समेत 13 नगर पंचायतों में शहर की नई सरकार बन जाएगी। कड़ी सुरक्षा के बीच मतों की गणना का कार्य शनिवार सुबह 8 बजे से शुरू होगा। निकाय चुनाव के लिए बीते गुरुवार को हुए मतदान में अध्यक्ष पद के 121 और सभासद के 1064 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला मतपेटियों में बंद हुआ था। प्रशासनिक अमला मतगणना कार्य को पूरी पारदर्शिता के साथ शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने की तैयरियों में देर रात तक जुटा रहा।
विज्ञापन

नगर पालिका नवाबगंज के अलावा चार नगर पंचायतों की मतगणना राजकीय इंटर कॉलेज में तथा अन्य नगर पंचायतों की मतगणना तहसीलों में बनाए गए मतगणना स्थल पर सुबह आठ बजे से शुरू होगी। सबसे पहले नतीजा टिकैतनगर नगर पंचायत का आएगा जबकि सबसे आखिरी में नगर पालिका परिषद नवाबगंज का परिणाम आएगा। डीएम, एडीएम और एसडीएम सदर ने तहसीलदार के साथ मतगणना स्थल का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन

जिले में एक नगर पालिका समेत 13 नगर पंचायतें हैं, शनिवार को मतगणना का कार्य सुबह आठ बजे से शुरू होगा। यहां पर अध्यक्ष पद के लिए 121 और सभासद के लिए 1064 प्रत्याशी मैदान में हैं। बृहस्पतिवार को हुए मतदान में 2 लाख 21 हजार 428 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। टिकैतनगर मेें सबसे कम 5090 वोट पोल होने और 6 राउंड की गिनती होने की वजह से यहां पर चुनाव के परिणाम सबसे पहले आना तय माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद सिद्वौर फिर सतरिख और सबसे अंत में नगर पालिका परिषद नवाबगंज का नतीजा आएगा। चुनावी परिणाम आने के बाद शहर की सरकार के गठन का रास्ता साफ हो जाएगा। शुक्रवार को जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने एडीएम राकेश कुमार सिंह, एसडीएम सदर विजय कुमार त्रिवेदी और तहसीलदार चंद्रकांत त्रिपाठी के साथ मतगणना स्थल का जायजा लिया और चल रही तैयारियों को देखा तथा आवश्यक निर्देश देते हुए कहा कि मतगणना आयोग के निर्देशों के अनुसार निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से कराई जाए इसमें किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।

पूरे दिन बनते रहे एजेंटों के पास
मतगणना को लेकर पूरे दिन एजेंटों के पास बनाने का कार्य होता रहा। अध्यक्ष और सभासद पद के उम्मीदवारों ने अपने-अपने समर्थकों के पास बनवाए जिससे कि वह मतगणना के दौरान मौके पर मौजूद रहकर मतगणना का कार्य अपनी देखरेख में करा सके। एसडीएम ने बताया कि अध्यक्ष और सभासद के पदों के लिए सिर्फ एक-एक एजेंट का ही पास बनाया जा रहा है।

फोटो- 12
मोबाइल पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध
जीआईसी आडिटोरियम में शुक्रवार को मतगणना कार्मिकों और पुलिस कर्मियों को निष्पक्ष मतगणना कार्य सुनिश्चित कराने के लिए अंतिम तौर पर प्रशिक्षित किया गया। इस दौरान एसपी दिनेश कुमार सिंह और एडीएम राकेश कुमार सिंह ने मौजूद कार्मिकों को उनकी जिम्मेदारियों का एहसास कराते हुए कहा कि आयोग ने जो निर्देश दिए हैं, उसका अनुपालन पूरी सख्ती के साथ कराया जाए। बताया कि मतगणना परिसर में कोई भी व्यक्ति चाहे वह कार्मिक हो या एजेंट मोबाइल का प्रयोग नहीं कहेगा। मतगणना परिसर में मोबाइल फोन पर सख्ती से प्रतिबंध रहेगा। कर्मिकों और एजेंटों की दो गेट से जांच के बाद ही प्रवेश मिलेगा।


अपराधी को न बनाए एजेंट
पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने प्रत्याशियों से अपील की है कि किसी भी आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्ति को अपना मतगणना एजेंट न बनाए। इसके साथ ही मतगणना स्थल के आसपास किसी भी प्रत्याशी का कोई पंडाल भी नहीं लगेगा। जिले में लागू धारा 144 के कारण मतगणना स्थल के आसपास भी भीड़ न जुटाए। आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने पर कड़ी दंडात्मक कार्रवाई होगी। मतगणना के बाद विजय जुलूस निकालने पर भी प्रतिबंध रहेगा।

नगर पंचायत कुल पड़े वोट कितने टेबल कितने राउंड
नपाप नवाबगंज 69180 30 13
जैदपुर 21056 14 6
देवा 8552 6 6
बंकी 12525 10 6
सतरिख 6783 6 5
टिकैतनगर 5090 14 6
हैदरगढ़ 11363 8 6
दरियाबाद 9435 8 5
सिद्वौर 7591 4 6
फतेहपुर 25978 20 6
रामनगर 9822 6 6
सुबेहा 10616 6 6
बेलहरा 11866 6 6
रामसनेहीघाट 11571 5 5
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed