{"_id":"68571301d0cb01980a0a8132","slug":"responsible-people-do-not-reach-villages-to-repair-faults-barabanki-news-c-315-1-brp1005-142059-2025-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: गांवों में फाल्ट सुधारने नहीं पहुंचते जिम्मेदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: गांवों में फाल्ट सुधारने नहीं पहुंचते जिम्मेदार
Sun, 22 Jun 2025 01:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Sun, 22 Jun 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
सिरौलीगौसपुर जाने वाले मार्ग पर मधनापुर गांव के निकट गिरा बिजली का खंभा। संवाद
बाराबंकी। भीषण गर्मी में लोगों की रातें बेचैनी में कट रही हैं। पावर कार्पोरेशन की लापरवाही ने हालात और बदतर कर दिए हैं। एक तरफ लगातार फाल्ट हो रहे हैं तो दूसरी तरफ उन्हें दुरुस्त करने वाला कोई नहीं। ग्रामीण क्षेत्रों में हालात इतने खराब हैं कि नौ-नौ घंटे बिजली नहीं मिल पा रही है। करीब 70 गांवों के लोग परेशान हैं। शहर भी अघोषित कटौती व ट्रिपिंग से कराह उठा है।
शनिवार दोपहर एक बजे शहर के कंपनीबाग, प्रीति विहार कॉलोनी, नेहरू नगर, घोसियाना और सिविल लाइन में अचानक बिजली आपूर्ति बंद हो गई। करीब डेढ़ घंटे तक गर्मी से लोग बेहाल रहे। इसके अलावा दिन में बार-बार ट्रिपिंग भी होती रही। इलाकाई जेई संतोष कुमार ने कहा कि ट्रांसफार्मर में एलटी प्रोटेक्शन यूनिट लगाने के कारण शटडाउन लिया गया था।
कोटवाधाम क्षेत्र में मधनापुर गांव के पास एचटी लाइन पर जामुन के पेड़ की डाल गिरने से तीन खंभे टूट गए। इससे मधनापुर, रजनापुर, मुरई, मोहरिया, ठाकुरपुर, थानाडीह, नसीमापुर समेत 15 गांव अंधेरे में डूब गए। विभाग को सूचना देने के बाद भी शाम तक कोई कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा। करीब डेढ़ लाख लोग परेशानी झेल रहे हैं। पेड़ की टूटी डाल और खंभे सड़क पर पड़े रहे लेकिन जिम्मेदार बेखबर रहे।
विज्ञापन
अधीक्षण अभियंता राजबाला का कहना है कि बिजली आपूर्ति व्यवस्था में सुधार के प्रयास किए जा रहे हैं, अगर कोई लापरवाही कर रहा है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
गांवों में रोजाना की कहानी बन गई है कटौती
रामनगर के 35 गांवों में शनिवार दोपहर 12 से तीन बजे तक बिजली कटी रही। 50 हजार से ज्यादा लोग पसीने से तरबतर होकर प्रशासन को कोसते रहे। बिजली आई तो लो वोल्टेज ने फिर सिरदर्द बढ़ा दिया। फतेहपुर के बेलहरा कस्बे में महज नौ घंटे ही बिजली मिल सकी। वहीं बड्डूपुर के खिझना, शाहपुर, झरसावा, रीवा सीवा समेत 20 गांवों में लो वोल्टेज के चलते लोग शुक्रवार को पूरी रात परेशान रहे।