फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   reservation

आरक्षण को लेकर आंकड़ों के मिलान में उलझे अफसर

Sat, 27 Feb 2021 12:17 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Feb 2021 12:17 AM IST
विज्ञापन
reservation
बाराबंकी। ग्राम पंचायतों के आरक्षण को लेकर पिछले दो दिनों से युद्धस्तर पर आंकड़ों के मिलान का काम जारी है। पहले जिलाधिकारी कैंप पर फिर डीआरडीए के सभागार में जिम्मेदार अधिकारी व कर्मचारियों द्वारा पोर्टल पर दर्ज आंकड़ों को ग्राम पंचायतवार मिलाया जा रहा है। देर शाम तक 80 प्रतिशत डाटा मिलान का काम पूरा होने की बात सामने आ रही है। डीएम स्वयं इस महत्वपूर्ण कार्य की कमान संभाले हुए हैं।
विज्ञापन

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर ग्राम पंचायतों का आरक्षण तय करने के लिए पिछले दो दिनों से आंकड़ों में पूरा प्रशासन उलझा हुआ है। डीएम डॉ. आदर्श सिंह ने जहां पहले अपने कैंप कार्यालय पर जिम्मेदार अफसरों को बुलाकर ग्राम पंचायतों की आबादी और पूर्व में पांच बार के हुए आरक्षण का मिलान कराया। वहीं शुक्रवार को डीआरडीए सभागार में सुबह से देर शाम तक एसडीएम, बीडीओ और एडीओ आंकड़ों में उलझे दिखाई दिए। यहीं नहीं यह कार्य सभागार के सामने बने डीएम कार्यालय और मनरेगा कार्यालय में भी होता रहा।
विज्ञापन

इस दौरान जहां कहीं भी दिक्कतें आईं तो उसे अधिकारियों ने दूर कराया। आरोप-प्रत्यारोप से बचने के लिए शत-प्रतिशत सही आंकड़ों के मिलान के बाद एसडीएम, बीडीओ और एडीओ के संयुक्त हस्ताक्षर के बाद भी संबंधित दस्तावेजों को लिया जा रहा है। विभागीय सूत्रों के अनुसार देर शाम तक करीब 80 प्रतिशत डाटा मिलान का काम पूरा कर लिया गया है। दो दिनों बाद एक मार्च को आरक्षण पूरा कर दो मार्च को इसका प्रकाशन कराना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed