फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Report on 59 people who pelted stones at police

Barabanki News: पुलिस पर पथराव करने वाले 59 लोगों पर रिपोर्ट

Sun, 10 May 2026 11:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sun, 10 May 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
Report on 59 people who pelted stones at police
अमेठी सिटी। गौरीगंज-अठेहा सड़क मार्ग पर शव रखकर प्रदर्शन करने और पुलिस टीम पर हमला करने के मामले में प्रशासन ने सख्त रुख अख्तियार किया है। पुलिस ने इस मामले में 24 नामजद और 35 अज्ञात (कुल 59) लोगों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने, पथराव और अभद्रता करने की गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को पठानपुर निवासी मायावती की डंपर की चपेट में आने से मौत हो गई थी। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद जब परिजन शव लेकर लौट रहे थे, तभी पठानपुर मोड़ के पास ग्रामीणों ने सड़क पर बांस-बल्ली लगाकर आवागमन पूरी तरह ठप कर दिया। आरोप है कि समझाने पहुंची पुलिस टीम के साथ प्रदर्शनकारियों ने न केवल गाली-गलौज की, बल्कि उन पर पथराव भी किया।
विज्ञापन

इस हिंसक झड़प में हेड कांस्टेबल धर्मेंद्र कुमार यादव और कांस्टेबल श्रीचंद्र यादव घायल हो गए। प्रदर्शन और चक्काजाम के कारण गौरीगंज-अठेहा मार्ग पर घंटों अफरा-तफरी का माहौल रहा। जाम में एंबुलेंस सहित दर्जनों वाहन फंसे रहे, जिससे आम जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। पुलिस के बार-बार अनुरोध के बावजूद प्रदर्शनकारी हटने को तैयार नहीं थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed