फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Report filed against NHAI contractor

Barabanki News: एनएचएआई के ठेकेदार पर रिपोर्ट दर्ज

Tue, 24 Mar 2026 01:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Tue, 24 Mar 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
Report filed against NHAI contractor
बाराबंकी। शहर कोतवाली क्षेत्र में 20 मार्च की रात हुए सड़क हादसे के मामले में सोमवार शाम एनएचएआई के ठेकेदार के खिलाफ लापरवाही कर रिपोर्ट दर्ज की गई है। हादसे में स्कूटी चालक और एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिनका इलाज लखनऊ में चल रहा है। दोनों की हालत नाजुक बताई गई है।
विज्ञापन

लखनऊ के आशियाना निवासी शाश्वत मिश्रा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 20 मार्च की रात करीब 8:30 बजे उनकी पत्नी आस्था तिवारी स्कूटी से चालक कोमल रावत के साथ आउटर रिंग रोड से बाराबंकी की ओर जा रही थीं। इसी दौरान रिंग रोड पर ही वाहन आरसीसी के बैरिकेड से टकरा गई। शाश्वत ने बताया कि बैरिकेड पर न तो कोई चेतावनी संकेत था और न ही रेडियम पट्टी लगाई गई थी, जिससे अंधेरे में बैरिकेड दिखाई नहीं पड़ा और हादसा हो गया। उन्होंने इसे एनएचएआई के ठेकेदार की लापरवाही बताते हुए तहरीर दी है। शहर कोतवाल सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि अज्ञात ठेकेदार पर एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed