{"_id":"ff9509dd40fd98152baf364556a9ccc4","slug":"renovation-of-public-service-and-lokvani-centers-from-today-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनसेवा व लोकवाणी केद्रों का नवीनीकरण आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनसेवा व लोकवाणी केद्रों का नवीनीकरण आज से
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jan 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
सहज-ई-विलेज लिमिटेड द्वारा जिले में पहसे से संचालित हो रहे जनसेवा केंद्र व लोकवाणी केंद्रों का नवीनीकरण गुरुवार से कैंप लगाकर किया जाएगा। 7 जनवरी को हैदरगढ़, रामसनेहीघाट, 8 जनवरी को रामनगर, सिरौलीगौसपुर व 11 जनवरी को फतेहपुर व नवाबगंज तहसील में कैंप लगाया लगाया जाएगा।
कैंप में पुराने जनसेवा केंद्र व लोकवाणी के नवीनीकरण के साथ नए सहज जनसेवा केंद्र के लिए पंजीकरण व आवेदन भी प्राप्त किए जाएंगे। इन कें द्रों का चयन (डीएसपी) डिस्ट्रिक सर्विसेज प्रोवाइडर के रूप में किया जाएगा। न्याय पंचायत स्तर पर खुले जनसेवा केंद्रों व शहरी क्षेत्र के वार्ड स्तर पर खोले गए लोकवाणी केंद्रों में आठ विभागों की 26 सेवाएं प्रदान की जा रही थीं वहीं अब 16 विभाग की 90 सेवाओं का लाभ घर बैठे मिल सकेगा। सहज-ई-विलेज लिमिटेड के क्षेत्रीय प्रबंधक शमशाद हुसैन ने यह जानकारी देते हुए बताया कि जनसेवा केंद्र खोलने के लिए इच्छुक लोग कैंप में अपना पंजीकरण कराने के बाद 15 जनवरी तक आवेदन कर सकते हैं।
ईडीएम, धर्मेंद्र उपाध्याय ने कहा कि आज से कैंप लगाकर नवीनीकरण व नए केंद्रों के लिए आवेदन लेना शुरू कर दिया जाएगा। अब 90 सेवाओं का लाभ लोगाें को घर बैठे मिल सकेगा। इच्छुक व अर्हता रखने वाले लोग 15 जनवरी तब आवेदन कर सकते हैं।