फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Removed obstacles to build Ram temple : Mahant Dharmdas

दूर हो चुकी हैं राम मंदिर निर्माण की बाधाएं ः महंत धर्मदास

Sat, 06 May 2017 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Sat, 06 May 2017 12:00 AM IST
विज्ञापन
Removed obstacles to build Ram temple : Mahant Dharmdas
महंत धर्मदास - फोटो : अमर उजाला
श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण के मुख्य पक्षकार एवं हनुमान गढ़ी, अयोध्या के महंत धर्मदास ने कहा कि मंदिर निर्माण की बाधाएं दूर हो गई हैं। जल्द ही सुप्रीम कोर्ट में समझौते का प्रस्ताव दोनों पक्षों द्वारा दाखिल किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि हिंदू और मुसलिम पक्ष में सहमति बन चुकी है। वे शहर में स्थित गांधी भवन में पत्रकारों से बात कर रहे थे। 
विज्ञापन


महंत धर्मदास ने कहा कि अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि पर भव्य राम मंदिर का निर्माण सर्वसम्मति से होगा। जाति पांत, भेद भाव, द्वेष विद्वेष की भावना से ऊपर उठकर श्रीराम मंदिर का निर्माण होना चाहिए। इसके लिये हिन्दू और मुसलमान दोनों को साथ मिलकर कार्य करना है।
विज्ञापन


भगवान श्रीराम हिन्दू ही नहीं मुसलमानों के भी आदर्श हैं। भगवान श्रीराम भारत के कोटि-कोटि लोगों के हृदय में वास करते हैं। श्री दास ने बताया कि श्रीराम मंदिर का निर्माण भाजपा का मुद्दा नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पूर्व उनके यहां पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। पहली बार गांधी भवन में आए महंत धर्मदास ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर गांधी ट्रस्ट के संस्थापक पं. राजनाथ शर्मा समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed