{"_id":"590cc4ab4f1c1b4a63443856","slug":"removed-obstacles-to-build-ram-temple-mahant-dharmdas","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूर हो चुकी हैं राम मंदिर निर्माण की बाधाएं ः महंत धर्मदास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूर हो चुकी हैं राम मंदिर निर्माण की बाधाएं ः महंत धर्मदास
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
Updated Sat, 06 May 2017 12:00 AM IST
विज्ञापन
महंत धर्मदास
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण के मुख्य पक्षकार एवं हनुमान गढ़ी, अयोध्या के महंत धर्मदास ने कहा कि मंदिर निर्माण की बाधाएं दूर हो गई हैं। जल्द ही सुप्रीम कोर्ट में समझौते का प्रस्ताव दोनों पक्षों द्वारा दाखिल किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि हिंदू और मुसलिम पक्ष में सहमति बन चुकी है। वे शहर में स्थित गांधी भवन में पत्रकारों से बात कर रहे थे।
महंत धर्मदास ने कहा कि अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि पर भव्य राम मंदिर का निर्माण सर्वसम्मति से होगा। जाति पांत, भेद भाव, द्वेष विद्वेष की भावना से ऊपर उठकर श्रीराम मंदिर का निर्माण होना चाहिए। इसके लिये हिन्दू और मुसलमान दोनों को साथ मिलकर कार्य करना है।
भगवान श्रीराम हिन्दू ही नहीं मुसलमानों के भी आदर्श हैं। भगवान श्रीराम भारत के कोटि-कोटि लोगों के हृदय में वास करते हैं। श्री दास ने बताया कि श्रीराम मंदिर का निर्माण भाजपा का मुद्दा नहीं है।
विज्ञापन
इससे पूर्व उनके यहां पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। पहली बार गांधी भवन में आए महंत धर्मदास ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर गांधी ट्रस्ट के संस्थापक पं. राजनाथ शर्मा समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।