{"_id":"586fd9094f1c1ba37815bacd","slug":"remembered-ram-bhajan-zindabad-shooting","type":"story","status":"publish","title_hn":"याद आ गई ‘राम भजन जिंदाबाद’ फिल्म की शूटिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
याद आ गई ‘राम भजन जिंदाबाद’ फिल्म की शूटिंग
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
Updated Fri, 06 Jan 2017 11:21 PM IST
विज्ञापन
बाराबंकी में वर्ष 2012 में ‘राम भजन जिंदाबाद’ में ओमपुरी के साथ फिल्माया गया दृश्य।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मशहूर अभिनेता ओमपुरी के निधन का समाचार मिलते ही लोगों में शोक की लहर दौड़ गई। वर्ष 2012 में फिल्म राम भजन जिंदाबाद की जिले में शूिटंग के दौरान साथी कलाकारों और दर्शकों के बीच उनका संवाद और व्यवहार को ताजा कर दिया है।
फिल्म की शूटिंग के दौरान उनके साथ अभिनय करने वाले सहयोगी कलाकार श्रीप्रकाश बाजपेई बताते हैं कि उनमें सीन को प्रभावशाली बनाने की महारथ थी। इस फिल्म की खासियत यह रही कि फिल्म में अभिनय करने वाले ओमपुरी से लेकर सभी कलाकार नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा के शिक्षक थे।
मसौली के बड़ा गांव में हुई थी शूटिंग
ओमपुरी के साथ काम कर चुके वरिष्ठ अभिनेता श्रीप्रकाश बाजपेई ने कहा कि ओमपुरी जी के साथ अभिनय करके बहुत कुछ सीखने को मिला। सीन को प्रभावशाली बनाने में उनको महारथ हासिल थी। रामभजन जिंदाबाद फिल्म में ओमपुरी जी के साथ कई सीन थे और संवादों का आदान-प्रदान रहा। मसौली के बड़ा गांव में वर्ष 2012 में शूटिंग हुई थी।
विज्ञापन
निधन की खबर सुन फफक पड़े रहरामऊ के लोग
मसौली क्षेत्र में जिन स्थानाें पर फिल्म रामभजन जिंदाबाद की शूटिंग हुई थी वहां के लोग ओमपुरी के निधन की खबर पाते ही फफक पड़े। रहरामऊ में शूटिंग हुई थी यहां के निवासी शुएब किदवाई बताते हैं कि मेरे घर व घर की बारादरी में कई दिनों तक शूटिंग हुई थी। शूटिंग के बाद उनका मिलना-जुलना इस कदर होता था जैसे कि वह एक परिवार के सदस्य हैं।
शोकसभा कर अर्पित की श्रद्धांजलि
फोटो- 21पी
लखपेड़ाबाग में ओमपुरी से जुड़े लोगोें ने शोकसभा का आयोजन कर श्रद्धांजलि अर्पित की। मौजूद लोगोें ने दो मिनट का मौन रखा और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। राम भजन जिंदाबाद की शहर में हुई शूटिंग के दौरान स्थानीय कलाकारोें को भी मौका मिला था। इस मौके पर प्रवेंद्र सिंह, विशाल श्रीवास्तव, शरदराज, आलोक गुप्ता, राहुल सिंह, प्रिया, सिमरन, शिवानी आदि मौजूद रहे।
बहुत कुछ सीखने को मिला
रंगकर्मी शरदराज सिंह कहते हैं कि बॉलीवुड के इतने बडे़ कलाकार के साथ काम करने का मौका मिला। उनके साथ बहुत कुछ सीखने का मौका मिला। राम भजन जिंदाबाद फिल्म में एक दूल्हे का किरदार निभाया था। इन्हीं के साथ फिल्म गांधीगिरी मेें भी काम करने का मौका मिला। उनके निधन से अपूर्णीय क्षति पहुंची है।