फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Relief from heat, trouble for crops

Barabanki News: गर्मी से राहत, फसलों पर आफत

Wed, 06 May 2026 02:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Wed, 06 May 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
Relief from heat, trouble for crops
बाराबंकी। कुछ दिनों से हो रही रुक-रुक कर बारिश ने मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल दिया है। जहां एक ओर गर्मी और तेज धूप से परेशान लोगों को इस बदलाव से बड़ी राहत मिली है, वहीं दूसरी ओर बेमौसम बारिश किसानों के लिए आफत बनकर टूटी है। तापमान में गिरावट के कारण मौसम सुहावना तो हुआ है, लेकिन कृषि क्षेत्र में इसके गंभीर परिणाम दिखने लगे हैं।
विज्ञापन

फतेहपुर तहसील में अब तक सबसे ज्यादा 72 मिमी बारिश दर्ज की गई है। इसके अलावा सदर तहसील नवाबगंज में 38 मिमी, रामसनेहीघाट व सिरौलीगौसपुर में 40-40 मिमी, रामनगर में 26 मिमी और हैदरगढ़ में 10 मिमी बारिश रिकॉर्ड हुई। मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले कुछ दिनों तक बादल छाए रहेंगे और मध्यम से तेज बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed