फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Registration of Divyang Sansthan will be cancelled, two more evacuated safely

Barabanki News: दिव्यांग संस्थान का पंजीकरण होगा निरस्त, दो और को सुरक्षित निकाला

Thu, 11 Jul 2024 04:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Thu, 11 Jul 2024 04:37 AM IST
विज्ञापन
Registration of Divyang Sansthan will be cancelled, two more evacuated safely
हैदरगढ़ (बाराबंकी)। हैदरगढ़ कोतवाली इलाके में दिव्यांग संस्थान में रह रही मानसिक रोगी युवती से सामूहिक दुष्कर्म और गायब करने के मामले में कार्रवाई तेज हो गई है। डीएम के निर्देश पर संस्थान में रह रहे दो और मानसिक रोगियों को लखनऊ भेजा जा रहा है। वहीं पंजीकरण निरस्त करने की तैयारी शुरू कर दी है। उधर, लापता युवती की तलाश के लिए पोस्टर जारी किया गया है। वहीं आरोपियों से पूछताछ करने के साथ ही संस्थान में पूर्व से चल रहे विवाद के मामले की भी जांच शुरू की है।
विज्ञापन

बता दें कि कोतवाली हैदरगढ़ के एक गांव में संचालित दिव्यांग संस्थान की कोषाध्यक्ष ने मंगलवार देर शाम अध्यक्ष राजेश रत्नाकर, रामकैलाश व महिला साथी अमृता के विरुद्ध युवती से सामूहिक दुष्कर्म कर गायब करने का मुकदमा दर्ज कराया था। मामले को डीएम सत्येंद्र कुमार ने गंभीरता से लिया और संस्थान में मौजूद दो और मानसिक रोगियों को तहसील प्रशासन से सुरक्षित निकलवाया। दोनों को लखनऊ भेजने की प्रक्रिया चल रही है। इसके साथ ही संस्थान का पंजीकरण निरस्त कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

उधर, पुलिस ने मामले की गहनता से जांच शुरू की है। इस दौरान कोषाध्यक्ष व अध्यक्ष के बीच पिछले तीन माह से चल रहे विवाद का भी मामला सामने आया है, जिसके संबंध में भी जांच की जा रही है। इसी के साथ आरोपियों से भी पूछताछ हो रही है। लेनदेन के मामले में जांच सीओ कर रहे हैं। एसएचओ अजय प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि युवती की तलाश की जा रही है। डीएम ने बताया कि पूरे प्रकरण की उच्चस्तरीय जांच की जा रही है, जो भी दोषी सामने आएंगे कड़ी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed