फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Registration of 14700 old 15-year vehicles canceled

15 साल पुराने 14700 वाहनों का पंजीकरण रद्द

Thu, 07 Nov 2019 12:12 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Nov 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
Registration of 14700 old 15-year vehicles canceled
बाराबंकी। तेजी से बढ़ते प्रदूषण के मद्देनजर परिवहन विभाग ने 15 साल पुराने 14 हजार सात सौ वाहनों का पंजीकरण रद्द कर दिया है। विभाग ने इन सभी वाहनों के मालिकों को नोटिस भी जारी किया है। इसके अलावा जिन वाहनों का फिटनेस नहीं है, उनके पंजीकरण के निलंबन की भी तैयारी है। जिले में करीब तीन लाख 31 हजार दोपहिया व चार पहिया वाहनों का परिवहन विभाग में पंजीकरण है।
विज्ञापन

दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण के बीच यूपी में भी इसका असर बढ़ रहा है। इससे निपटने के लिए अब परिवहन विभाग में भी तैयारी तेज हो गई है। सड़कों पर फर्राटा भरने वाले ऐसे वाहन जो 15 साल पुराने हैं उन्हें हटाने की प्रक्रिया शुरू की गई है।
विज्ञापन

परिवहन विभाग ने 15 साल पुराने करीब 14 हजार सात सौ वाहनों का पंजीकरण निरस्त कर इनके मालिकों को नोटिस जारी किया है। विभाग के अफसरों का कहना है कि 15 साल का समय पूरा करने वाले वाहन सड़क पर चलने की स्थिति में नहीं रहते हैं। ऐसे में इनका पंजीकरण निरस्त किया गया है। इसके अलावा ऐसे और वाहनों को चिह्नित किया जा रहा है जिनके सड़क पर चलने से प्रदूषण फैलने का खतरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एआरटीओ प्रशासन पंकज सिंह ने बताया कि बढ़ते प्रदूषण के मद्देनजर 15 साल पुराने करीब 14 हजार सात सौ वाहनों का पंजीकरण निरस्त किया गया है। इन सभी वाहन मालिकों को विभाग ने नोटिस भी भेजा है। इसके अलावा ऐसे और भी वाहन चिह्नित किये जा रहे हैं जिनके सड़कों पर चलने से प्रदूषण बढ़ने का खतरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed