फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Reflex truck steering failure, putting jam

स्टेयरिंग फेल होने से पलटा ट्रक, लगा जाम

Thu, 02 Mar 2017 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Thu, 02 Mar 2017 11:26 PM IST
विज्ञापन
Reflex truck steering failure, putting jam
लगा जाम - फोटो : अमर उजाला
लखनऊ मार्ग पर मंगलपुर चौराहे के निकट खड्ड में ट्रक के पलटने से चालक व खलासी घायल हो गए। स्टेयरिंग फेल होने से पलटे ट्रक के केबिन में फंसे चालक को काफी मशक्कत से बाहर निकाला गया उसके बाद  दोनो घायलों को सीएचसी भेजा गया जहां से चालक को गंभीर अवस्था में जिला चिकित्सालय रेफर किया गया।
विज्ञापन


जिसके चलते काफी देर तक यहां पर जाम की स्थिति बनी रही। बृहस्पतिवार की शाम को राजस्थान से बीपीएमसी पाऊडर लाद कर नेपाल जा रहा ट्रक लोनीकटरा के लखनऊ मार्ग पर मंगलपुर चौराहे के निकट पलट गया।
विज्ञापन


स्टेयरिंग फेल होने से अनियंत्रित होकर खड्ड में पलटे ट्रक चालक सुरेश पुत्र राम मनिहार लाखू इसराना पानीपत व खलासी अनिल पुत्र जिलेदार समालखा पानीपत राजस्थन केबिन में फंस गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने केबिन को कटवा कर चालक को बाहर निकाल कर घायल अवस्था में दोनों को सीएचसी भेजा जहां से चालक को गंभीर अवस्था में जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी निरीक्षक जावेद इकबाल ने कहा चालक की हालत नाजुक बनी हुई है। ट्रक को कब्जे में लेकर चालक की हालत गंभीर होने के कारण उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद जाम को हटाकर यातायात सुचारु कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed