{"_id":"cdc84444e3ab9bec158e791276ea36d7","slug":"recovery-for-being-adhar-cards-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधार कार्ड बनाने में की जा रही वसूली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आधार कार्ड बनाने में की जा रही वसूली
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Feb 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक जनसेवा केन्द्र द्वारा आधार कार्ड बनानेे में जमकर मनमानी करते हुए ग्रामीण से अवैध वसूली की जा रही है। लोगों ने इसकी शिकायत विभागीय अधिकारियों से कर कार्रवाई किए जाने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि अधिकारियों ने मामले में किसी पर कोई कार्रवाई नहीं की तो सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया जाएगा।
विकास खंड बनीकोडर के अन्तर्गत ग्राम सभा अहमदपुर में संचालित जन सेवा केन्द्र पर पिछले कई महीनों से आधार कार्ड बनाने का कार्य किया जा रहा है। इसके संचालक ने बताया कि यह मेरा स्थाई कैंप है, ग्रामीणों के अनुसार इस कैंप में प्रति व्यक्ति पहले 50 रुपये आधार कार्ड बनाने के लिए लिया जाता था परन्तु अब उधौली गांव की जेहरा बानों पत्नी यासीन, बेरी की कमला देवी पत्नी गोकुल आदि लोगों ने बताया कि आधार कार्ड बनाने के लिए 100 रुपये लिये गये हैं। ग्रामीणों ने मामले की शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार इस बाबत शिकायत करने के बाद भी अभी तक किसी पर कार्रवाई नहीं हुई है ऐसे में लोग आंदोलन की तैयारी करने लगे हैं।