फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   RBN won brilliantly with Anmol's century

Barabanki News: अनमोल की शतकीय पारी से आरबीएन की शानदार जीत

Thu, 21 Nov 2024 01:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Thu, 21 Nov 2024 01:34 AM IST
विज्ञापन
RBN won brilliantly with Anmol's century
बाराबंकी। लॉर्ड्स बालाजी क्रिकेट ग्राउंड पर जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेली जा रही विंटर चैलेंजर ट्रॉफी में बुधवार को आरबीएन ग्लोबल एकेडमी और ध्रुव क्रिकेट अकादमी के बीच मैच खेला गया। इसमें अनमोल आनंद के तूफानी शतकीय पारी से आरबीएन एकेडमी की टीम ने ध्रुव अकादमी को 88 रनों से हरा कर शानदार जीत हासिल की।
विज्ञापन

टॉस जीत कर बल्लेबाजी करने उतरी आरबीएन ग्लोबल की तरफ से अनमोल आनंद ने शुरू से ही आक्रामक तेवर दिखाए। दूसरे छोर पर सत्यम (27) व आदर्श त्रिपाठी (21) रन पर जल्दी आउट हो गए। लेकिन एक छोर से अनमोल आनंद तेजी से रन बनाते रहे। उनके तूफानी शतक (121) की मदद से पूरी टीम 47.1 ओवरों में 221 रन बना कर ऑल आउट हो गई।
विज्ञापन

जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी ध्रुव क्रिकेट अकादमी की तरफ से कोई भी बल्लेबाजी ज्यादा समय तक टिक कर नहीं खेल सका। कृष्ण चावला की धारदार गेंदबाजी से बल्लेबाज एक-एक रन के लिए संघर्ष करते दिखे। संघर्ष के बाद पूरी टीम सिर्फ 26.2 ओवरों में 127 रनों पर सिमट गई। आरबीएन ग्लोबल की तरफ कृष्ण चावला ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चार बल्लेबाजों को आउट किया। अनमोल आनंद को उनकी बेहतरीन बल्लेबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed