फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Ration of 3 lakh people stuck due to lack of e-KYC

Barabanki News: ई केवाईसी न होने से तीन लाख लोगों का फंसा राशन

Mon, 06 Oct 2025 02:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Mon, 06 Oct 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
Ration of 3 lakh people stuck due to lack of e-KYC
बाराबंकी। पिछले दो माह से जिले के करीब तीन लाख से ज्यादा लोगों को राशन नहीं मिल रहा है। ई केवाईसी न होने से शासन के आदेश पर इनका अनाज रोक दिया गया है। जिला पूर्ति अधिकारी (डीएसओ) के सख्त निर्देश के बाद भी तहसीलों में बैठे जिम्मेदार ई केवाईसी का कार्य पूरा नहीं करा पा रहे हैं।
विज्ञापन

जिले में अंत्योदय और पात्र गृहस्थी राशन कार्डधारकों की संख्या 6.45 लाख से ज्यादा है। इनमें दर्ज यूनिटों की संख्या 26.86 लाख है लेकिन अभी तक सिर्फ 22.60 लाख लोगों का ही ई केवाईसी हुआ है। इससे तीन लाख से ज्यादा लोगों को राशन नहीं मिल पा रहा है। राशन सिर्फ उन्हीं को दिया जा रहा है जिन्होंने अपनी ई केेवाईसी कराई है। डीएसओ स्तर से ई केवाईसी की नियमित समीक्षा के बाद भी प्रक्रिया को गति नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन

ठीक नहीं तहसीलों की स्थिति : हैदरगढ़, त्रिवेदीगंज और सिद्धौर क्षेत्र में 51 हजार लोगों का राशन होल्ड है। रामनगर में 1367, रामसनेहीघाट में 1570, सिरौलीगौसपुर में 550 लोगों का राशन रुका हुआ है। इसी प्रकार फतेहपुर और निंदूरा में करीब 22 हजार लाेगों को अनाज नहीं मिल पा रहा है। फिर भी यह लोग ई केवाईसी में रुचि नहीं दिखा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed