फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Ration card made in 15 minutes, names added

Barabanki News: 15 मिनट में बना राशन कार्ड, बढ़ाए गए नाम

Sun, 22 Jun 2025 01:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sun, 22 Jun 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
Ration card made in 15 minutes, names added
दिव्यांग फरियादी सत्येंद्र।  -संवाद
बाराबंकी। फतेहपुर तहसील सभागार में शनिवार को जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी फरियादियों की शिकायत सुन रहे थे। उसी बीच छेदा निवासी बीनू देवी ने कहा कि साहब हमारे पास राशन कार्ड नहीं है, यदि राशन कार्ड बन जाता तो काफी हद तक राहत मिल जाती। वहीं फतेहपुर निवासी शत्रोहन ने बताया कि उनके पोता और पोती के नाम राशन कार्ड में नहीं हैं, यदि इनके नाम बढ़ा दिए जाएं तो बड़ी मेहरबानी होगी।
विज्ञापन


डीएम ने डीएसओ को प्रक्रिया पूरी कराने के निर्देश दिए। डीएम का निर्देश मिलते ही मौके पर पहुंचे आपूर्ति निरीक्षक ने संपूर्ण प्रक्रिया पूरी कराते हुए 15 मिनट में पात्र गृहस्थी योजना के तहत राशन कार्ड उपलब्ध करा दिया। शत्रोहन के पोता-पोती के नाम भी बढ़ा दिए गए।
विज्ञापन


संपूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की शिकायत सुनने के बाद डीएम ने सभी अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जो शिकायतें बाकी रह गई हैं, उनका निस्तारण एक सप्ताह के अंदर हर हाल में करा दिया जाए। इसके लिए अधिकारी मौके पर जाएं और शिकायतकर्ता से बात करें। उसकी संतुष्टि के बाद ही मामले का निस्तारण किया जाए। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर एसपी अर्पित विजयवर्गीय, सीएमओ डॉ. अवधेश यादव, एसडीएम कार्तिकेय सिंह, बीएसए संतोष देव पांडेय, डीएसओ डॉ. राकेश तिवारी व डीडीओ भूषण कुमार आदि मौजूद रहे।




थक गए दौड़ते-दौड़ते, नहीं होती है सुनवाई
बड्डूपुर के शाहपुर निवासी सत्येंद्र कुमार ने बताया कि दिव्यांग होने के बावजूद उन्हें पीएम आवास का लाभ नहीं दिया गया। इसके बदले में रुपये भी ले लिए गए लेकिन आवास आज तक नहीं मिला। खिंझना निवासी मोहित यादव ने डीएम को बताया कि खेत जाने वाले चकमार्ग पर गांव के ही एक व्यक्ति ने अवैध ढंग से कब्जा कर लिया है। कई बार शिकायत करने के बावजूद सुनवाई नहीं हो रही है। इस पर डीएम ने एसडीएम को जांच कराकर कार्रवाई के निर्देश दिए। कस्बा हैदरगढ़ के हरिश्चंद्र ने एसडीएम को बताया कि बिजली का बिल लगातार अधिक आ रहा है। शिकायतों के बाद भी सुनवाई नहीं हो रही है। बहुता के रामबरन ने बताया कि उन्होंने भूमि की पैमाइश के लिए कई प्रार्थना पत्र दिए लेकिन सुनवाई नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed