फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   ration

साढ़े 6 लाख कार्डधारकों को आज से मिलेगा चना, तेल और नमक

Sun, 12 Dec 2021 12:48 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Dec 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
ration
बाराबंकी। जिले के सवा छह लाख अंत्योदय और पात्र गृहस्थी कार्डधारकों में रविवार को अनाज के साथ चना, तेल और नमक का वितरण कराया जाएगा। विभाग ने इसको लेकर सभी प्रकार की तैयारियां पूरी होने का दावा किया है। वितरण पर नजर रखने के लिए सभी आपूर्ति निरीक्षकों की ड्यूटी लगाते हुए उनकी जवाबदेही तय कर दी गई है। शनिवार को जिला पूर्ति अधिकारी ने कई गोदामों पर पहुंचकर उठान की समीक्षा की और मौके पर मौजूद अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देते हुए कहा कि सभी कोटेदारों में हर हाल में सामग्री का उठान करा दिया जाए।
विज्ञापन

जिले में अंत्योदय कार्डधारकों की संख्या करीब एक लाख 13 हजार और पात्र गृहस्थी के कार्डधारकों की संख्या पांच लाख 24 हजार हैं। सभी कार्डधारकों में सोमवार से अनाज का वितरण किया जा रहा है। इसके तहत प्रत्येक कार्डधारकों को इस बार एक किलो चना, तेल और नमक भी मुफ्त दिया जा रहा है। इसको लेकर सभी आपूर्ति निरीक्षकों को ड्यूटी लगाते हुए उनकी जिम्मेदारी तय कर दी गई है। वितरण सुबह 9 बजे से कराने की तैयारी है। पहले तो इसका वितरण माह की पांच तारीख से कराने की तैयारी थी लेकिन निर्धारित समय पर पर्याप्त सामग्री न मिल पाने के कारण की वितरण की तिथि को बढ़ाकर 12 दिसंबर करना पड़ा।
विज्ञापन

जिले में 1402 कोटेदार हैं जिनके माध्यम से करीब साढ़े छह लाख कार्डधारकों में अनाज का वितरण कराया जाता है। विभाग द्वारा इनमें से 1100 कोटेदारों को शाम तक अनाज के साथ ही चना, तेल और नमक का उठान करा दिए जाने का दावा किया गया है। जिला पूर्ति अधिकारी ने शनिवार को हरख गोदाम पर पहुंच यहां मौजूद प्रभारी निशा वर्मा से उठान की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद उन्होंने शहाबपुर और देवा गोदाम पर पहुंच उठान की स्थिति का जायजा लेते हुए केंद्र प्रभारियों को सभी कोटेदारों में सामग्री का उठान हर हाल में कराए जाने के आदेश दिए। जिससे सोमवार से शुरू हो रहे अनाज के वितरण में किसी प्रकार की असुविधा न हो।
कार्डधारकों को भेजा गया आमंत्रण पत्र
शासन के आदेश पर प्रत्येक कार्डधारकों को एक पीले रंग का आमंत्रण भेजा गया है। जिसमें कार्डधारक से अनुरोध किया गया है कि वह अपने निकट की दुकान पर पहुंच अनाज के साथ ही मुफ्त में मिलने वाला चना, तेल और नमक जरूर प्राप्त कर लें। सूत्रों की माने तो एक दुकान पर पहले दिन सौ कार्डधारकों को बुलाया गया है। जिससे वितरण के दौरान किसी प्रकार की दिक्कत न हो।
एक यूनिट पर पांच किलो ही मिलेगा अनाज
जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि एक यूनिट पर पांच किलो ही अनाज दिया जाएगा और एक कार्ड पर एक किलो चना, एक किलो तेल तथा एक किलो नमक मुफ्त में दिए जाएंगे। इसका कोई शुल्क कोटेदारों द्वारा नहीं लिया जाएगा। इस संबंध में सभी कोटेदारों को पहले ही निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
जिले के करीब साढ़े छह लाख कार्डधारकों में रविवार की सुबह 9 बजे से गेहूं, चावल के साथ चना, तेल और नमक का मुफ्त वितरण किया जाएगा। सभी कोटेदारों के साथ ही पूर्ति निरीक्षकों को भी जिम्मेदारी सौंपते हुए जवाबदेही तय कर दी गई है। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

-राकेश कुमार तिवारी, डीएसओ
चना, तेल और नमक का जितना आवंटन मिला था उतने का उठान जिले के सभी कोटेदारों में करा दिया गया है। जो उठान शेष रह गया है उसे भी जल्द करा दिया जाएगा जिससे वितरण प्रभावित न हो।
-रमेश कुमार, जिला खाद्य विपणन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed