फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   rasuka charged on rape accused

दुष्कर्म के आरोपी पर रासुका

Sat, 11 Jul 2015 11:47 PM IST
बाराबंकी /अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी /अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 11 Jul 2015 11:47 PM IST
विज्ञापन

टिकैतनगर थाना क्षेत्र में बीते फरवरी माह में एक तीन वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म के आरोपी के खिलाफ पुलिस ने रासुका की कार्रवाई की है। आरोपी इस मामले में जेल में बंद है।

विज्ञापन

बताते चलें कि कस्बा टिकैतनगर के एक मोहल्ला में बीती 23 फरवरी की सुबह एक तीन साल की बच्ची अपने घर के बाहर खेल रही थी। तभी वहां पहुंचा पड़ोस में ही रहने वाला संजय बच्ची को बहला फुसलाकर अपने साथ लेकर चला गया।

विज्ञापन

इसके बाद आरोपी कस्बे में ही बंद पड़े प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचा और वहां बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने इस मामले में आरोपी संजय के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट कर उसे जेल भेजा था। पुलिस ने अब इस आरोपी के खिलाफ रासुका के तहत कार्रवाई की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed