फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Raped for two years on the pretext of marriage

Barabanki News: शादी का झांसा देकर दो साल तक किया दुष्कर्म

Fri, 27 Sep 2024 08:28 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Fri, 27 Sep 2024 08:28 PM IST
विज्ञापन
Raped for two years on the pretext of marriage
बाराबंकी। शहर कोतवाली क्षेत्र इलाके में एक युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने और लखनऊ बुलाकर जेवरात लेकर रफूचक्कर होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र की एक युवती का कोठी थाना क्षेत्र का कादिर से प्रेम प्रसंग चल रहा था। आरोप है कि शादी का झांसा देकर कादिर ने दो साल तक उसके साथ संबंध बनाए। सात सितंबर को कादिर ने फोन कर 10 हजार रुपये नकद व सोने-चांदी के जेवरात लेकर लखनऊ के चारबाग स्टेशन बुलाया। यहां कादिर अपने साथी हामिद के साथ मिलकर कानपुर ले गया।
विज्ञापन

जहां उसके साथ दुष्कर्म किया और बहला फुसलाकर नकदी व जेवरात लेकर वहीं इंतजार करने को कहा। घंटों इंतजार करने के बाद भी कादिर वापस नहीं पहुंचा। युवती के बार-बार फोन करने पर कादिर की बहन किस्मतुल ने फोन उठाकर उसके साथ अभद्रता कर जान से मारने की धमकी दी। इंस्पेक्टर अजय त्रिपाठी ने बताया कि युवती की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed