फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   rape

दुराचारी को दस साल की सजा

Fri, 13 Aug 2021 12:51 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Aug 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
rape
बाराबंकी। अपर जिला जज विशेष न्यायाधीश पाक्सो एक्ट दिनेश पाल यादव ने नाबालिग को अपहृत कर उसके साथ दुराचार करने के मामले में फैसला सुनाते हुए आरोपी को दस साल की सजा सुनाई है। इसके साथ ही 20 हजार का अर्थदंड भी लगाया है। वहीं कोर्ट ने दो आरोपियों को दोष मुक्त भी किया है।
विज्ञापन

विशेष लोक अभियोजक अजय सिंह व योगेन्द्र सिंह ने बताया कि 14 फरवरी 2015 को शाम पांच बजे फतेहपुर क्षेत्र निवासी एक वादी की 17 वर्षीय पुत्री को छोटू, श्यामू तथा अर्जुन, वीरेन्द्र निवासी सिहाली भगा ले गए थे। विवेचना में पुलिस ने तीन को आरोपी मानते हुए आरोप पत्र कोर्ट में दाखिल किया था।
विज्ञापन

न्यायालय ने सुनवाई पूरी कर आरोपी छोटू को दोषी करार देते हुए 10 साल की सजा और 20 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है। वहीं अदालत ने दो आरोपियों को दोष मुक्त किया है। न्यायालय व्यवस्था देते हुए कहा कि अर्थदंड की कुल राशि पीड़िता को प्रदान की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed