फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Rangoli explained the importance of every vote

रंगोली से बताया हर वोट का महत्व

Sat, 21 Jan 2017 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Sat, 21 Jan 2017 12:05 AM IST
विज्ञापन
Rangoli explained the importance of every vote
कार्यक्रम में जुटीं छात्राएं - फोटो : अमर उजाला
मतदाताओं को वोट के महत्व और मतदान के प्रति जागरूक कराने के लिए मुंशी रघुनंदन प्रसाद सरदार पटेल महिला डिग्री कॉलेज में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम व विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिताओं के माध्यम से लोगों को मतदान के लिए जागरूक किया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी ने सभी को मतदान की शपथ दिलाई। कार्यक्रम का आयोजन स्वीप द्वारा किया गया।
विज्ञापन


जिलाधिकारी अजय यादव ने कहा कि आप सब मतदाताओं से अपेक्षा की जाती है कि जागरूक मतदाता बनकर सही प्रत्याशी का चयन कर शत प्रतिशत मतदान करें और अभियान को सफल बनाए। अपर जिलाधिकारी अनिल कुमार सिंह ने कहा कि मतदाताओं को जागरूक करके उन्हें मतदान के लिए प्रेरित करना हमारा लक्ष्य है। स्वीप के नोडल अधिकारी प्रदीप सिंह ने बताया कि इस मौके पर मौजूद लोगों को मतदान के लिए शपथ दिलाई गई। इस मौके पर प्राचार्य डॉ. ऊषा चौधरी, अनुराधा, मोनिका तिवारी, नीतिश तिवारी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन


मतदाताओं को जागरूक करने के लिए कॉलेज में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। रंगोली प्रतियोगिता में रचना रावत प्रथम, श्वेता वर्मा द्वितीय व श्वेता यादव तृतीय स्थान पर रहीं। पोस्टर प्रतियोगिता में प्राची सिंह प्रथम, अर्चना सोनी द्वितीय व कृतिका यादव तृतीय स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिता में प्रिया वर्मा ने प्रथम, एमन बानो ने द्वितीय और प्रियंका सोनी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। भाषण प्रतियोगिता में मरियम ने पहला, आराधना त्रिवेदी ने दूसरा व सौम्या मिश्रा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। गीत गायन प्रतियोगिता में सौम्या मिश्रा ने पहला, आराधना त्रिवेदी ने दूसरा और अर्चना सोनी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर जागरूकता के लिए एक नुक्कड़ नाटक व कव्वाली का कार्यक्रम भी हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed