{"_id":"6593176bd1222e208008ae98","slug":"rams-dhaba-hanumans-shop-food-being-vegetarian-barabanki-news-c-315-1-brp1006-10755-2024-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: राम का ढाबा, हनुमान की दुकान, शाकाहारी हो रहा खानपान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: राम का ढाबा, हनुमान की दुकान, शाकाहारी हो रहा खानपान
Tue, 02 Jan 2024 01:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Tue, 02 Jan 2024 01:20 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। अयोध्या में रामलला के भव्य मंदिर के निर्माण के साथ ही राजधानी से रामनगरी तक के करीब नेशनल हाईवे पर संचालित 300 से अधिक होटलों, ढाबों व बड़ी दुकानों पर खानपान की संस्कृति तेजी से बदल रही है। जिन रेस्टाेरेंट व ढाबों पर मांसाहारी खाना परोसा जाता था, वह अब केवल शाकाहार पर फोकस कर रहे हैं। नए ढाबे, रेस्टाेरेंट व दुकानों का नामकरण राम, हनुमान, अयोध्या से हो रहा है।
लखनऊ से अयोध्या तक करीब 136 किमी लंबे हाईवे का लगभग 50 किमी हिस्सा बाराबंकी में आता है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के अधिकारियों ने इस हाईवे पर 260 रेस्टाेरेंट व ढाबे चिह्नित किए हैं। इनमें दुकानें नहीं हैं। करीब 210 ढाबे बाराबंकी से अयोध्या के बीच है। 22 जनवरी को अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद रोजाना 60 हजार से एक लाख श्रद्धालुओं के हाईवे से बाराबंकी होकर अयोध्या पहुंचने का अनुमान है। इसलिए खानपान का व्यवसाय करने वाले खासे सक्रिय हैं।
होटलों को श्रद्धालुओं की सुविधा के अनुसार बनाया जा रहा है। कोटवासड़क के आगे स्थित एक ढाबे और सफेदाबाद के पास एक रेस्टाेरेंट ने बदलाव करते हुए अब ढाबे पर शुद्ध शाकाहारी का बाेर्ड लगा दिया है। दिलचस्प बात यह है कि श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या को देखते हुए लखनऊ से बाराबंकी होते हुए अयोध्या तक करीब 150 नए ढाबे खुलने की तैयारी है। इनमें कोई श्रीराम भोजनालय के नाम से तो कोई हनुमत कृपा के नाम से ढाबा संचालित करेगा। सीताजी की सोई व अयोध्या के नाम से भी दुकानें खुल रही हैं।
विज्ञापन
रामसनेहीघाट के मोहम्मदपुर के पास संचालित देवेश ढाबे ने तो श्रद्धालुओं को बिल में 10 प्रतिशत की छूट देने की बात कही है। भिटरिया बाईपास के रिषभ तिवारी ने अपने प्रतिष्ठान का नाम श्री हनुमत रखा है। रौहानी क्षेत्र में रेस्टाेरेंट खोलने की तैयारी कर रहे विनीत दुबे बताते हैं कि हाईवे का कल्चर राम को समर्पित हो रहा हैं। यह सुखद है। इससे शाकाहार को बढ़ावा मिलना तय है। वहीं, एनएचएआई के इंजीनियर सद्दाम हुसैन ने बताया कि ढाबों को पार्किंग व सुरक्षा के लिए भी निर्देश जारी किए जा रहे हैं।
भिटरिया में खुलेंगे परिवहन निगम के दो यात्री प्लाजा
बाराबंकी व अयोध्या के बीच भिटरिया के पास परिवहन निगम ने दो यात्री प्लाजा व ढाबों के संचालन की तैयारी तेज कर दी है। अयोध्या के आरएम ने बताया कि हाईवे पर एक यात्री प्लाजा अयोध्या जाने वालों के लिए व दूसरा अयोध्या से लौटने वाले लोगों के लिए होगा। निगम ने ढाबा संचालकों से आवेदन मांगते हुए टेंडर जारी किया है। इन्हीं दो यात्री प्लाजा पर परिवहन निगम के सभी बसें रुकेंगी। अयोध्या जाते समय रुकने वाली बस के लिए 148 रुपये तो वापसी वाली बसों के लिए 77 रुपये प्रति बस की दर तय की गई है।