फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Ram became the basis, there life reputation and here restoration0

Barabanki News: राम बने आधार, वहां प्राण प्रतिष्ठा तो यहां जीर्णोद्धार

Wed, 03 Jan 2024 01:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Wed, 03 Jan 2024 01:27 AM IST
विज्ञापन
Ram became the basis, there life reputation and here restoration0
बाराबंकी। अयोध्या में रामलला के मंदिर का निर्माण और 22 जनवरी को होने वाली प्राण प्रतिष्ठा ने जिले के उन दर्जनों मंदिरों, मठों और आश्रमों में उल्लास भर दिया है जो सदियों से अयोध्या से ही संचालित किए जा रहे हैं। कई मंदिरों के महंत अयोध्या से ही हैं। खुशी का माहौल ऐसा है कि किसी मंदिर का जीर्णोद्धार तेजी से चल रहा है तो किसी की मरम्मत कर उसे रंगाई-पुताई कर संवारा जा रहा है।
विज्ञापन


अयोध्या से जुड़े मंदिर और मठ की करोड़ों की जमीनें बाराबंकी में हैं। निंदूरा ब्लॉक की ग्राम पंचायत बिसई में स्थित नौहई कुटी का संचालन अयोध्या के श्रीरामजानकी ट्रस्ट से होता है। हनुमानगढ़ी के गद्दी आसीन महंत 1008 प्रेमदासजी महराज इस कुटी के भी महंत हैं। कुटी व जमीनों की देखरेख उनके शिष्य राणादास महराज करते हैं। अयोध्या में मंदिर निर्माण के साथ ही यहां भी मंदिर का जीर्णोद्धार शुरू है। राणादास कहते हैं कि यह जीर्णोद्धार राम की कृपा से हो रहा है। राम ही इसके आधार हैं।
विज्ञापन


टिकैतनगर के श्रीरामजानकी मंदिर का संचालन अयोध्या की छोटी छावनी से होता है। पुजारी स्वामीदयाल मिश्रा ने बताया कि राम मंदिर निर्माण और प्राण प्रतिष्ठा को लेकर मंदिर की रंग-पुताई चल रही है। प्राण प्रतिष्ठा वाले दिन मंदिर को सजाया जाएगा और रामायण का पाठ होगा। बनीकोडर ब्लॉक की ग्राम पंचायत जरौली में स्थित श्री सागरदास आश्रम के मंगल मूरत हनुमान मंदिर का संबंध अयोध्या के राम गुलेले मंदिर से है। यहां मंदिर निर्माण को लेकर उत्साह है। मंदिर को सजाया जा रहा है। यहां भी प्राण प्रतिष्ठा के दिन सुंदरकांड का पाठ, कीर्तन भजन के साथ विविध कार्यक्रम होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन




प्राण प्रतिष्ठा का गवाह बनने को व्यग्र हैं रामभक्त
22 जनवरी को अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का साक्षी बनने के लिए जिले के रामभक्त व्यग्र दिख रहे हैं। हजारों लोगों ने उस दिन अयोध्या में ही बिताने का फैसला लिया है। नरौली गांव के 65 वर्षीय कथावाचक पंडित केशव मिश्रा कहते हैं कि इस दिन का इंतजार पूरी उम्र किया। कोठी के राजेश यादव ने उस दिन के लिए वाहन बुक कर लिया है। अधिवक्ता पंकज तिवारी कहते हैं कि उसे दिन अयोध्या में होना ही बड़ा सौभाग्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed