फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Rajiv 11.5 lakh debtors

मंत्री राजीव 11.5 लाख के कर्जदार

Mon, 30 Jan 2017 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Mon, 30 Jan 2017 11:24 PM IST
विज्ञापन
Rajiv 11.5 lakh debtors
राजा राजीव सिंह - फोटो : अमर उजाला
विधान सभा चुनाव-2017 के लिए सपा व भाजपा के सभी शेष प्रत्याशियों ने सोमवार को अपना नामांकन दाखिल कर दिया। नामांकन पत्र के साथ दिए शपथ पत्र में सपा प्रत्याशी विधायक रामगोपाल आठवीं पास हैं तो सपा सरकार के मंत्री राजीव कुमार सिंह हाईस्कूल फेल हैं। राजा राजीव कुमार पर बैंक का करीब साढ़े ग्यारह लाख रुपये के कर्ज है। भाजपा प्रत्याशी हरगोविंद सिंह व शरद अवस्थी करोड़पति हैं। 
विज्ञापन


सपा प्रत्याशी धर्मराज यादव उर्फ सुरेश यादव विधान सभा क्षेत्र बाराबंकी से प्रत्याशी हैं। इनकी शैक्षिक योग्यता स्नातक एलएलबी है। यह करीब 169 लाख रुपये चल अचल संपत्ति के स्वामी हैं तो इनकी पत्नी के पास भी 21 लाख की संपत्ति है। सपा सरकार के मंत्री राजीव कुमार सिंह दरियाबाद से मैदान में हैं।
विज्ञापन


इनकी शैक्षिक योग्यता हाईस्कूल फेल हैं। इनके पास कुल चल अचल संपत्ति करीब साठ लाख की है जबकि इनकी पत्नी के पास करीब साढ़े चार लाख की संपत्ति है। राजा राजीव कुमार सिंह बैंक के करीब साढे़ ग्यारह लाख रुपये के कर्जदार भी हैं। विधायक रामगोपाल रावत ने सपा प्रत्याशी के रूप में जैदपुर सीट से पर्चा दाखिल किया है। वह कक्षा आठ पास हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनके पास कुल चल व अचल संपत्ति करीब साढ़े 26 लाख रुपये की संपत्ति है। पत्नी के नाम डेढ़ लाख रुपये की संपत्ति है। भाजपा प्रत्याशी हरगोविंद सिंह अपनी पार्टी के उम्मीदवारों में सबसे अमीर हैं। इनके पास करीब सवा छह करोड़ तो पत्नी के नाम पौने चार करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्ति है। भाजपा के साकेंद्र्र प्रताप भी करीब 52 लाख चल अचल संपत्ति के स्वामी हैं।


इनकी पत्नी के नाम तीन लाख की संपत्ति है। भाजपा प्रत्याशी शरद कुमार अवस्थी भी 1.81 करोड़ की चल अचल संपत्ति के मालिक है। इनकी पत्नी के नाम करीब 93 लाख की चल व अचल संपत्ति है। भाजपा प्रत्याशी उपेंद्र सिंह भी लाखों के स्वामी हैं। पत्नी समेत इनके पास भी करीब 83 लाख की संपत्ति है। भाजपा प्रत्याशी सतीश शर्मा व इनकी पत्नी के पास करीब 49 लाख की चल अचल संपत्ति है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed