{"_id":"597e1b474f1c1b5c7d8b4895","slug":"rainfall-in-many-places-due-to-rain","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश होने से कई स्थानों पर जलभराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश होने से कई स्थानों पर जलभराव
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
Updated Sun, 30 Jul 2017 11:15 PM IST
विज्ञापन
गली में भरा पानी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में रविवार को 12.6 मिलीमीटर बारिश हुई। मौसम में 85 प्रतिशत आर्द्रता होने से उमस बढ़ी तो कई जगह जलभराव होने से लोग परेशान रहे। संडे का अवकाश होने के बाद भी लोग चाहकर भी घरों से नहीं निकल सके। हालांकि शाम को बारिश थमी तो लोग घरों से निकलकर मार्केट पहुंचे और मौसम का आनंद लिया। बारिश से शहर के साथ कस्बों में जलभराव की समस्या हुई।
रविवार की दोपहर करीब 12 बजे से बारिश शुरू हुई, तो पुलिस लाइन के ग्राउंड पर बच्चे फुटबाल के साथ मस्ती करते दिखे। वहीं घरों से निकले लोगों को बारिश से बचने के लिए छाते का सहारा लेना पड़ा। अधिकांश लोग तो दुकानों के सामने रखी टिनशेड के नीचे बारिश से बचाव करते दिखे।
पूरे दिन बारिश होने से लोग घरों में ही दुबके रहे। लोेगों ने शाम को बाजार व कमला नेहरू पार्क पहुंचकर मौसम का लुत्फ उठाया। हालांकि इस दौरान पीरबटावन, लखपेड़ाबाग व बडेल व पल्हरी के पास जलभराव की समस्या से लोगों को परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन
वहीं, रविवार को हुई बारिश किसानों की धान की फसल के लिए काफी फायदेमंद रही। उधर, देवा संवाददाता के अनुसार नगर पंचायत देवा के मोहल्ला कचेहरान के नाले चोक होने के कारण बारिश का पानी लोगों के घरों व वृंदावन आश्रम के भीतर घुस गया तो दुर्गा धाम मंदिर जाने वाली सड़क पर भी जलभराव की समस्या रही। वृंदावन आश्रम के महंत अनमोल दास, सभासद लकी निगम, पूर्व सभासद दिलीप कुमार, पंडित कथावाचक रामहेत यादव ने नगर पंचायत प्रशासन पर सफाई व्यवस्था में लापरवाही का आरोप लगाए हुए जिलाधिकारी से नगर के सभी चोक नालों की सफाई कराने की मांग की।